Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा आज से शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले कपाट, बद्रीनाथ-केदारनाथ का रहेगा इंतजार

Chardham Yatra 2026: आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा का आरंभ हो रहा है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए. इसके बाद अब बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का इंतजार रहेगा.

Chardham Yatra 2026

Photo Credit- Social Media

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत आज से हो रही है. आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चार धामों में से दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले गए. इसके साथ ही चारधाम यात्रा का आरंभ हुआ. अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है. मंदिर के कपाट खुलने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम मंदिर को फूलों से सजाया गया है. आज गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट कब खुलेंगे चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट?

चारधाम यात्रा की शुरुआतल आज 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद हो जाएगी. बाकि दो धामों के कपाट खुलने का इंतजार रहेगा. बता दें कि, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल दिन बुधवार को खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल गुरुवार को खुलेंगे. इस दिन से चारों धाम की यात्रा आरंभ हो जाएगी. श्रद्धालुओं यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा नहीं कर सकेंगे.

विज्ञापन

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन uttarakhandtourism.gov.in वेबसाइट पर कर सकते हैं. आप इस वेबसाइट पर जाएं और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी दर्ज कर अकाउंट बनाएं. लॉगिन करें और मैनेज टूर पर क्लिक करें. यात्रा की तारीख सलेक्ट करें और किस धाम की यात्रा करनी है वो चुनें. अपनी सभी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें. इसके बाद आपको क्यूआर कोड और पास मिल जाएगा. ऑफलाइन पंजीकरण आप हरिद्वार और ऋषिकेश में कर सकते हैं.

विज्ञापन

चारधाम यात्रा का महत्व

सनातन धर्म में चारधाम यात्रा को मोक्षदायिनी यात्रा माना जाता है. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करने से जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है. चारों धाम के दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिलती है. चारधाम यात्रा का खास धार्मिक महत्व है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ