Chandra Grahan 2026 Today: आज 28 अगस्त को सावन माह की पूर्णिमा तिथि है. हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. आज रक्षाबंधन के पर्व पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण को अशुभ मानते हैं. ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. आज रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर ग्रहण कब लग रहा है और क्या इसका त्योहार पर असर होगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं.
रक्षाबंधन पर ग्रहण का साया (Raksha Bandhan Chandra Grahan)
सुबह 6 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट तक चंद्र ग्रह रहेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण है. चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर परमग्रास पर होगा. रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा नहीं लग रही है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि, इस बार ग्रहण के कारण त्योहार पर असर होगा. रक्षाबंधन पर ग्रहण लगने के कारण लोग कन्फ्यूजन में हैं. रक्षाबंधन पर ग्रहण के असर के बारे में आप यहां जान सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, यहां जानें ग्रहण का समय और अन्य सभी जानकारी
रक्षाबंधन पर ग्रहण का प्रभाव
आज रक्षाबंधन पर लग रहा आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. ऐसे में ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा. ग्रहण सुबह के समय लग रहा है. इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के क्षितिज से नीचे होंगे. ग्रहण भारत में दिखेगा नहीं और इसका अशुभ प्रभाव भी नहीं होगा. चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ भागों में नजर आएगा. चंद्र ग्रहण भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत एशिया के अधिकांश हिस्सों से नजर नहीं आएगा.
रक्षाबंधन पर ग्रहण का असर नहीं होगा. ऐसे में सुबह सुबह मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं. ग्रहण लगने से त्योहार पर कोई बाधा नहीं है. इस कारण से राखी बांधने के शुभ मुहूर्त में बदलाव नहीं हो रहा है. सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांध सकते हैं. रक्षाबंधन पर ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे, खाने-पीने, पूजा-पाठ और अन्य कामों पर कोई रोक नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
4 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
6 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
23 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
1 day agoपितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines