Chandra Grahan 2026 Effect: इन मूलांक वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा चंद्र ग्रहण, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chandra Grahan 2026 Numerology Prediction: न्यूमरोलॉजी की मानें तो 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुछ मूलांक के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा. जहां कुछ लोग गृह क्लेश के कारण परेशान रहेंगे, वहीं कई लोगों की सेहत और आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आ सकती है. आइए जानते हैं किन लोगों की मुश्किलें कुछ ही समय में बढ़ने वाली हैं.

Chandra Grahan 2026 Numerology Prediction

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Chandra Grahan 2026 (Total Lunar Eclipse) Numerology Prediction: ज्योतिष दृष्टि से चंद्र ग्रहण खास होता है, जो कि इस बार 3 मार्च 2026 को लग रहा है. ये साल 2026 का पहला ग्रहण होगा, जो कि भारत में दिखाई देगा. साथ ही इसका सूतक काल मान्य होगा. ऐसे में मानव जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आना तय है. जहां कुछ लोगों के लिए ये चंद्र ग्रहण खुशियां लेकर आएगा, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो पहले से ज्यादा तनाव में रहेंगे.

चलिए न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से जानते हैं उन मूलांक वालों के बारे में, जिनके लोगों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ नहीं रहेगा.

Advertisment

किन लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ नहीं रहेगा?

  • मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 2 वालों के लिए 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं रहेगा. इस दौरान आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है. साथ ही आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसके कारण घर वालों व दोस्तों से लड़ाई होने की भी संभावना है. इसके अलावा कोई आप पर झूठा आरोप भी लगा सकता है.

  • मूलांक 5

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है, जिनके लिए 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण अशुभ रहेगा. उम्मीद है कि आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा. इसके अलावा सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे लेकर आप तनाव में रहेंगे. इस दौरान जल्दबाजी में लिए फैसले भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए क्या करें?

  • ग्रहण काल के दौरान घर पर रहें.
  • इष्टदेव का स्मरण करें.
  • मानसिक रूप से नाम जाप करें.
  • ग्रहण के दौरान भोजन न करें.
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें.
  • ग्रहण खत्म होने के बाद दान करें.
  • नुकीली और कांटेदार वस्तुओं का इस्तेमाल न करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ