Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान इन 12 गलतियों को करने से जीवनभर रहेंगे परेशान, जानें नियम

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण का दिन ज्योतिष दृष्टि से खास होता है क्योंकि इस दिन एक बड़ी खगोलीय घटना घटती है। हालांकि, इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है, नहीं तो व्यक्ति को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के सही समय और उस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Chandra Grahan 2025

Credit- News 24 Gfx

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: खगोलीय दृष्टिकोण से 7 सितंबर 2025, रविवार का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 09:58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर की सुबह 01:26 मिनट तक रहेगा। ये एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत सहित कई देशों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। शास्त्रों में बताया गया है कि जब ग्रहण का सूतक काल मान्य होता है, तब उसका सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें, ताकि इसके अशुभ प्रभाव से बचा जा सके। चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • ग्रहण का असर भाग्य पर ही नहीं बल्कि भोजन पर भी पड़ता है। इसलिए ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए। अगर ग्रहण के दौरान आप खाना खाते हैं तो बीमार पड़ सकते हैं। हालांकि, ग्रहण के दौरान पानी पी सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की आरती नहीं करनी चाहिए।
  • इस विशेष खगोलीय घटना के दौरान किसी भी देवी-देवता की मूर्ति और तस्वीर को छूना नहीं चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है। इसके अलावा पूजनीय पेड़-पौधों को स्पर्श करने से बचें।
  • ग्रहण के समय रसोई में नहीं जाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के पहले और आखिरी दिन ग्रहण का साया, जानें श्राद्ध पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisment
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इससे भाग्य कमजोर होता है और भविष्य में परेशानियां आने लगती हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, बल्कि घर या किसी सुरक्षित जगह पर रहना चाहिए। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण के दौरान बाहर नहीं घूमना चाहिए। इससे सेहत के साथ-साथ भाग्य भी कमजोर होता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान कब्रिस्तान, शमशान घाट, अंधेरी जगह और खाली स्थान आदि नकारात्मक जगहों पर घूमना नहीं चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान कैंची, धारदार चाकू और सुई आदि नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण को देखना नहीं चाहिए। इससे आपकी आंखों में परेशानी हो सकती है।
  • ग्रहण के दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए। इससे अच्छे कर्म नष्ट होते हैं और जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।
  • ग्रहण के दौरान किसी से लड़ाई न करें और नकारात्मक चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें।
  • मानसिक जाप करें।

ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: 7 सितंबर से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगेगा चंद्र ग्रहण

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ