हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नाम-पैसा और सुख-समृद्धि पाने का अचूक उपाय! जानें मां के पैर दबाने से कौन-सा ग्रह होता है मजबूत?

मां के पैर में जन्नत होती है… ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। लेकिन क्या आपने ये सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? शास्त्रों की मानें तो मां के पैर दबाने से कुंडली में मौजूद एक प्रभावशाली ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिसके खुश होने से व्यक्ति को नाम, पैसा, सुख, खुशी, समृद्धि, वैभव और कामयाबी मिलती है। चलिए जानते हैं वो कौन-सा ग्रह है।

विज्ञापन
ये ग्रह कर सकता है आपको मालामाल!

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सफलता पाना चाहता है। लेकिन कई बार व्यक्ति कामयाबी के पीछे इस कदर भागता है कि उसके अपने रिश्ते कहीं न कहीं बहुत पीछे छूट जाते हैं। खासकर बच्चे माता-पिता से दूर होने लगते हैं। उनके साथ भरपूर समय नहीं बिता पाते हैं। उनकी सेवा नहीं कर पाते हैं, जिसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। इसके अलावा कुंडली में मौजूद ग्रह भी प्रभावित होते हैं।

शास्त्रों की मानें तो माता-पिता की सेवा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के ऊपर अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। वहीं जो लोग नियमित रूप से अपनी मां के पैर दबाते हैं, उन्हें भी एक प्रभावशाली ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं मां के पैर दबाने से कौन-सा ग्रह मजबूत होता है और उसका व्यक्ति के जीवन के किन-किन पहलुओं पर शुभ प्रभाव पड़ता है।

कौन-सा ग्रह होता है मजबूत?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां के पैर दबाने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। दरअसल, चंद्रमा यानी चंद्र को मातृभाव (मां) का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि जो लोग रोजाना अपनी मां के चरण स्पर्श करते हैं, उनके ऊपर चंद्र देव की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा चंद्रमा को मन का कारक ग्रह भी माना जाता है, जिसके कारण व्यक्ति की मानसिक स्थिति में सुधार होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों की लाइफ में प्यार से ज्यादा रहता है क्लेश, आए-दिन होते हैं झगड़े!

चंद्र के मजबूत होने के लाभ

  • मानसिक शांति मिलती है।
  • सफलता की राह में आ रही परेशानियां कम होने लगती हैं।
  • अच्छी सेहत का वरदना मिलता है।
  • माता के साथ संबंध अच्छे रहते हैं।
  • व्यक्ति साहसी बनता है।
  • व्यक्ति के अंदर धैर्य बढ़ता है।
  • तनाव कम होता है।
  • डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या नहीं होती है।
  • समाज में काम को नई पहचान मिलती है।
  • पैसा अट्रैक्ट होता है।

चंद्र ग्रह को मजबूत करने के अन्य उपाय

  • नियमित रूप से चंद्र देव की पूजा और उन्हें जल अर्पित करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
  • जो लोग सफेद चीजों का दान करते हैं, उनकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। खासकर सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
  • चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ रहता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola