Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों की लाइफ में प्यार से ज्यादा रहता है क्लेश, आए-दिन होते हैं झगड़े!

वैदिक अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जन्म तिथि की मदद से व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि उसकी लव लाइफ कैसी होगी और कितने समय तक चलेगी। आइए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों की लव लाइफ में प्यार से ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते हैं।

Numerology

प्यार के मामले में अनलकी होते हैं ये लोग!

लव लाइफ में प्यार होना बेहद जरूरी है। प्रेम के बिना रिश्ता बेरंग हो जाता है और आए-दिन क्लेश होते हैं। अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे लोग प्यार के मामले में अनलकी रहते हैं। ये तो अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, लेकिन कहीं न कहीं सामने वाले व्यक्ति से इन्हें वो सपोर्ट, प्यार और मान-सम्मान नहीं मिल पाता है जिसकी जरूरत होती है। ऐसे में आए-दिन झगड़े होते हैं और व्यक्ति परेशान ही रहता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों के प्रेम जीवन में प्यार से ज्यादा क्लेश रहता है।

विज्ञापन

7, 16 और 25

किसी भी माह की 7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों की लव लाइफ कुछ खास अच्छी नहीं रहती है। इन तारीखों पर जन्मे लोग आसानी से लोगों की बातों में आ जाते हैं, जिसके कारण ये अपना ही रिश्ता खराब कर देते हैं।

विज्ञापन

couple fights

विज्ञापन

8, 13, 17, 19 और 26

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 8, 13, 17, 19 या 26 तारीख पर हुआ है, उनके ऊपर कहीं न कहीं पुराने जन्म का कर्ज होता है जिसके कारण इन्हें लव लाइफ में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनके प्रेम जीवन में प्यार से ज्यादा क्लेश रहता है। इसके अलावा इन लोगों का दिल भी कई बार टूटता है।

15 और 24

किसी भी माह की 15 और 24 तारीख पर जन्मे लोग दिल के साफ होते हैं। ये अपने हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। छल-कपट करना इन्हें बिल्कुल भी नहीं आता है। लेकिन इस बात की संभावना ज्यादा होती है कि शादी के बाद इन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इनकी लव लाइफ में कभी शांति नहीं रहती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ