---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: पति-पत्नी इन 3 गलतियों को कभी न करें अनदेखा, टूट सकती है शादी

Chanakya Niti: सर्वश्रेष्ठ कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध हैं। कहां जाता है कि चाणक्य के पास हर एक समस्या का समाधान होता था। आज हम आपको 'नीति शास्त्र' में लिखित पति-पत्नी की उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अनदेखा करने से उनका रिश्ता टूट सकता है।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: पति-पत्नी का रिश्ता संसार में सबसे पवित्र माना जाता है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है, जहां दो अनजान लोग साथ में एक दिन जीने मरने की कसम खाते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता तभी मजबूत बनता है, जब दोनों पार्टनर की तरफ से बराबर प्रयास किए जाते हैं। अगर एक पार्टनर के मन में भी मनमुटाव आने लगता है, तो उसका असर सीधे उनके रिश्ते पर पड़ता है। इसके अलावा कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियों और आदतों की वजह से भी रिश्तों में दरार आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आप अपनी गलतियों को सुधार लें।

आज हम आपको ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ में बताई गई पति-पत्नी की उन तीन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अनदेखा करने से उनका रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट भी सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं उन तीन गलतियों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन 5 चीजों में कभी भी न करें शर्म, नहीं तो जीवन भर रहेंगे दुखी!

---विज्ञापन---

बातों को छुपाना

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि पति-पत्नी को एक दूसरे से कभी भी कोई बात नहीं छुपानी चाहिए। इससे उनके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है।

गुस्सा

आचार्य चाणक्य के अनुसार, कभी-कभार व्यक्ति गुस्से में कुछ ऐसे शब्द बोल देता है, जिसका पछतावा उसे जिंदगी भर रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर पर कभी भी गुस्सा न करें, जिससे गलत बोलने की नौबत ही न आए।

---विज्ञापन---

सम्मान

चाणक्य ने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि पति पत्नी को एक दूसरे को बराबर का सम्मान देना चाहिए। जितना एक पत्नी अपने पति का आदर करती है। उतना ही एक पति को अपनी पत्नी की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Chanakya Neeti: तरक्की पाने के लिए फॉलो करें चाणक्य की ये 5 बातें, कभी नहीं पड़ेंगे मुश्किलों में

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 02, 2024 12:29 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola