Chanakya Niti: इन 5 चीजों में कभी भी न करें शर्म, नहीं तो जीवन भर रहेंगे दुखी!

Chanakya Niti for Happy Life: आचार्य चाणक्य को समाजशास्त्र और राजनीति शास्त्र का विद्वान माना जाता है। उन्होंने अपने इसी ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी। आज हम आपको ‘नीति शास्त्र’ में बताई गई उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कभी भी किसी व्यक्ति को शर्म नहीं करनी चाहिए।

Chanakya Niti

Chanakya Niti for Happy Life: मान-सम्मान, इज्जत और शर्म इनके चक्कर में व्यक्ति कई बार अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पता है और न चाहते हुए भी उन्हें चुप रहना पड़ता है। हालांकि कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जहां पर व्यक्ति को बिल्कुल भी शर्म नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपनी बात को खुलकर रखना चाहिए।

विज्ञापन

आज हम आपको आचार्य चाणक्य के ‘नीति शास्त्र’ में लिखित उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर व्यक्ति को कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कपड़े

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि व्यक्ति को कभी भी अपने कपड़ों को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए। आपके कपड़े कभी भी आपके व्यक्तित्व के बारे में नहीं बता सकते हैं। इसलिए आप चाहे सस्ते कपड़े पहने या महंगे, उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सीखने में

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को कभी भी कुछ नई चीज सीखने में शर्म नहीं करनी चाहिए। जो लोग नई चीज के बारे में जानने और उसे सीखने में शर्म करते हैं। आमतौर पर वह बाकी लोगों से पीछे रह जाते हैं।

विज्ञापन

भाषा

भारत एक ऐसा देश है। जहां भिन्न-भिन्न प्रकार की बोलियां बोली जाती हैं। अगर आप अपने देश को छोड़ किसी और देश में जाते हैं, तो वहां पर कभी भी अपनी भाषा को लेकर आपको शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए। अगर सामने वाले व्यक्ति को आपकी भाषा समझ में नहीं आ रही है, तो उसे समझाने का प्रयास कीजिए।

सवाल करने में

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को कभी भी सवाल करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। अगर उसके दिमाग में कोई कंफ्यूजन है, तो उसे सामने वाले से कंफर्म कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

ज्ञान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपने गुरु से ज्ञान लेने में पीछे नहीं रहना चाहिए। उसे जहां कहीं भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है, वहां से उसे सीखना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ