---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: इन 3 आदतों को अपनाकर दूसरों से रहें आगे, तरक्की मिलनी तय!

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए कुछ लोग दिन रात कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कामयाबी मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको चाणक्य द्वारा मनुष्य की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से उन्हें आसानी से सफलता मिल सकती है।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: जीवन में तरक्की पाने के लिए व्यक्ति की मेहनत के साथ-साथ उसकी अच्छी आदतें और संस्कार का भी अहम रोल होता है। कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी जीवन में कामयाबी नहीं मिलती है, क्योंकि उनकी कुछ बुरी आदतें सफलता में बाधा बन रही होती हैं। इसकी वजह से उन्हें न तो समाज में मान-सम्मान मिलता है और न ही तरक्की मिलती है। ऐसे में अगर वह जीवन में कुछ अच्छी आदतों को अपनाते हैं, तो वो दूसरों से आगे तो रहेंगे ही। साथ ही कामयाबी मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। आज हम आपको ‘आचार्य चाणक्य’ द्वारा बताई गई व्यक्ति की उन तीन अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर सफलता जल्दी मिल सकती है।

स्वभाव

आचार्य चाणक्य ने अपने “नीति शास्त्र” में बताया है कि मनुष्य को सदा लोगों से अच्छा बर्ताव करना चाहिए। जिन लोगों का स्वभाव अच्छा होता है, समाज में उन्हें दूसरों से ज्यादा अहमियत दी जाती है। समाज में मान सम्मान बढ़ता है। साथ ही जीवन में तरक्की मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: अपनाएं 3 आदतें, कुल का नाम होगा रोशन

चालाकी

प्रत्येक मनुष्य के अंदर चालाकी का गुण होना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस प्रकार रहने के लिए जंगल में पेड़ को सबसे पहले काट दिया जाता है। ठीक वैसे ही सीधे और बेवकूफ लोगों की भी कोई कदर नहीं करता है। ज्यादातर लोग उनकी मासूमियत का फायदा उठाते हैं। इसलिए व्यक्ति का चालाक होना भी जरूरी है।

---विज्ञापन---

Chanakya Niti

लालसा

चाणक्य ने अपने “नीति शास्त्र” में बताया है कि प्रत्येक मनुष्य के अंदर अपनी इच्छाओं को पूरा करने की लालसा होनी चाहिए। जब व्यक्ति के अंदर किसी चीज की भूख होती है, तो उसे पाने के लिए वो कड़ी मेहनत करता है। ऐसे में समय से पहले सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

---विज्ञापन---

चाणक्य नीति शास्त्र पढ़ना क्यों है जरूरी?

आचार्य चाणक्य एक कुशल शिक्षक, महान राजनेता, कूटनीतिज्ञ और योग्य अर्थशास्त्री थे। वह हर एक परिस्थिति को पहले ही भांप लेते थे। उन्हें जीवन के हर एक दांव-पेंच आते थे। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से “चाणक्य नीति शास्त्र” की रचना की थी। इस किताब में उन्होंने जीवन से जुड़े हर एक पहलू के बारे में विस्तार से बताया है। इस किताब को पढ़कर आपको लगभग अपनी हर एक समस्या का समाधान मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: आज से ही इन 3 आदतों को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा, लोगों के दिलों में सदा रहेंगे जिंदा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jun 14, 2024 03:49 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola