हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: कैसे करें अपने-पराए की पहचान? आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानिए लोगों की परख करना

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, अपने और पराए लोगों की पहचान कैसे करें? इसके बारे में इस श्लोक के जरिए जान सकते हैं.

विज्ञापन
आचार्य चाणक्य की नीतियां (Photo Credit - AI)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी के लिए जाने जाते हैं. वह अपने विचारों से लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं. चाणक्य नीति के श्लोक के जरिए व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी बातों के बारे में जान सकता है. चाणक्य नीति के श्लोक के अनुसार, व्यक्ति अपने और पराए लोगों की पहचान कर सकता है. आज के समय में सभी लोग दिखावे के लिए शुभचिंतक बनते हैं. ऐसे में अपने और पराए की पहचान करना बहुत ही जरूरी होता है.

चाणक्य नीति का श्लोक

उत्सवें व्यसनें चैव दुर्भिक्षे राष्ट्रविप्लवे।
राजद्वारे श्मशाने च यः तिष्ठति स बान्धवः॥

आचार्य चाणक्य के इस श्लोक में बताया गया है कि, बीमारी, आर्थिक तंगी, कानूनी झंझट, दुख की घड़ी और किसी संबंधी की मौत पर श्मशान में जो आपके साथ होता है वह आपका अपना होता है. इस प्रकार का व्यक्ति आपका सच्चा बंधु है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026 Date: 6 या 7 नवंबर, कब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ

बीमारी में साथ – आपके बीमार होने पर जो साथ रहता है और मुश्किल समय में आपकी मदद करता है. वह सच्चा मित्र और संबंधी होता है. बीमारी के समय निस्वार्थ भाव से आपकी सेवा करने वाले लोग हमेशा आपका साथ देते हैं.

विज्ञापन

कंगाली में साथ – अगर किसी व्यक्ति की जमा पूंजी समाप्त हो जाती है और कंगाली आ जाती है. ऐसे में उसका साथ ना छोड़ने वाला ही सगा होता है. तंगी के समय में मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाला सच्चा मित्र होता है.

कानूनी मामलों में साथ – कोर्ट कचहरी के कानूनी मामलों में कोई आपका साथ देता है तो, वह आपका अपना है. अक्सर ऐसी मुश्किल घड़ी में लोग साथ छोड़कर भाग जाते हैं. कोर्ट कचहरी के मामले में फंसने से लोग डरते हैं. आप ऐसे व्यक्ति पर भरोसा कर सकते हैं.

विज्ञापन

श्मशान में साथ – घर-परिवार में किसी की मृत्यु होने पर दुख के समय में साथ होने वाला व्यक्ति अपना होता है. ऐसे लोग सुख दुख के सच्चे साथी होते हैं. परिवार में दुख और किसी श्मशान यात्रा के समय साथ होने वाले व्यक्ति पर भरोसा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी चाणक्य नीति और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola