हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chanakya Niti: हर बार चुप रहना नहीं है समझदारी, इन 5 मामलों में खुलकर बोलें, आचार्य चाणक्य से जानें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी परिस्थितियों के बारे में बताया है, जब इंसान को चुप रहने की बजाय खुलकर बोलना चाहिए. इन मामलों में चुप रहना व्यक्ति के लिए हानि का कारण बन सकता है. इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति को जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है. अक्सर लोग कम बोलने और चुप रहने की सलाह देते हैं, लेकिन चाणक्य नीति में इसके बारे में कुछ ओर ही कहा गया है. कई मामलों में चुप रहना अच्छा माना जाता है. हालांकि, कुछ ऐसी परिस्थितियां होती हैं जब चुप रहने से अच्छा खुलकर बोलना चाहिए. चाणक्य नीति में इसके बारे में बताया गया है. व्यक्ति को कब और किन मामलों में खुलकर बात करनी चाहिए. आइये इसके बारे में जानते हैं.

आपकी राय लेना बंद करने पर

अगर लोग किसी भी काम के लिए आपकी राय नहीं लेते हैं तो ऐसे में वह आपकी अहमियत को कम करते हैं. अगर किसी मुद्दे पर लोग आपका राय जानना पसंद नहीं करते हैं, तो ऐसे में आपको सामने से अपने विचार प्रकट करने चाहिए. इससे व्यक्ति की पहचान बनती है और सम्मान बढ़ता है.

ये भी पढ़ें – Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या पर करें पितृ स्तोत्र का पाठ, पितरों की कृपा और पितृ दोष से मुक्ति के लिए है खास

विज्ञापन

पसंद और नापसंद की अनदेखी

घर में या दोस्तों के बीच अगर आपकी पसंद और नापसंद की अनदेखी होती है, तो इस मामले में आपको खुद से अपनी चुप्पी तोडकर बात करनी चाहिए. अगर कोई आपको अहमियत नहीं देता है. ऐसे में अपने अधिकार के लिए खुद बोलना चाहिए.

रिश्ते में गलतफहमियों का बढ़ना

कई बार व्यक्ति के चुप रहने पर रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ जाती हैं. इसके कारण रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं. रिश्तों में बढ़ रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए आपको खुलकर बोलना चाहिए. अगर कोई आपको गलत समझ रहा है तो उसे समझाएं और मन का बोझ कम करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Surya Gochar: राशि के बाद नक्षत्र बदलेंगे सूर्यदेव, 22 जून से सिंह समेत 4 राशियों को मिलेगी सफलता

कोई और ले आपकी मेहनत का श्रेय

अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपकी मेहनत का श्रेय ले रहा है, तो ऐसे में बिल्कुल चुप नहीं बैठना चाहिए. आपके मेहनत करने के बाद कोई व्यक्ति उस उपलब्धि को अपना बताता है, तो चुप नहीं बैठना चाहिए. इसका विरोध करना चाहिए.

विज्ञापन

गलत का करें विरोध

कोई भी व्यक्ति गलत का विरोध नहीं कर रहा है सब शांत हैं तो इस स्थिति में आपको जरूर बोलना चाहिए. गलत का विरोध करने के लिए कभी शांत नहीं रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Navpancham Yog: शुक्र-शनि का नवपंचम योग मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को देगा धनलाभ, चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola