Navpancham Yog: शुक्र-शनि का नवपंचम योग मेष, मिथुन समेत 5 राशियों को देगा धनलाभ, चमकेगा भाग्य

Navpancham Yog: शुक्र और शनि ग्रह 25 जून 2026, दिन गुरुवार को नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. इस शुभ योग का निर्माण शाम को 5 बजकर 29 मिनट पर हो रहा है. इस समय दोनों ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री पर मौजूद होंगे.

RASHIFAL.jpg_596b86
1 / 7
Navpancham Yog Bhagyashali Rashiyan

Navpancham Yog: शुक्र और शनि के इस नवपंचम योग के बनाने से कई राशियों के जीवन में लाभ के योग बनेंगे. नवपंचम योग से करियर में सफलता और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. आइये इस योग से किन राशियों को लाभ होगा इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 7

मेष राशि के लोगों के लिए इस योग का निर्माण बेहद शुभ और लाभकारी रहेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्य में सफलता मिलेगी और व्यापारियों को लाभ होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन प्रसन्न रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 7

मिथुन राशि वाले लेगों के लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस नवपंचम योग के बनने से फायदा होगा. व्यापारियों को किसी बड़ी डील के होने से फायदा होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: पैसों की बचत करनी हैं, तो सुधार लें ये 4 आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताए नियम

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 7

सिंह राशि के जातकों को शुक्र और शनि के नवपंचम योग से लाभ होगा. आपको इस शुभ योग के बनने से कार्य में सफलता मिलेगी. करियर में लाभ मिल सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 7

शुक्र शनि का नवपंचम योग तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. आपको इस शुभ योग के बनने से फायदा हो सकता है. करियर में अचानक से फायदा हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. ये भी पढ़ें - Vastu Tips: रसोई में उल्टा तवा-कड़ाही रखना पड़ सकता है भारी, धन हानि का बनता है कारण, जानिए उपाय

मकर राशि

मकर राशि6 / 7

मकर राशि वालों के लिए इस नवपंचम योग का बनना शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. मकर राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. शनि के प्रभाव से आपके जीवन में अनुशासन बढ़ेगा. नौकरी में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

नवपंचम योग का प्रभाव

नवपंचम योग का प्रभाव7 / 7

जून में बन रहे नवपंचम योग का प्रभाव इन सभी पांच राशियों पर देखने को मिलेगा. इन्हें नवपंचम योग के बनने से लाभ होने की संभावना है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन