हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के श्लोक में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, सदैव सुखी रहता है परिवार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया गया है. चाणक्य नीति के अनुसार, बेटे के अंदर क्या गुण होने चाहिए इसके बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
आचार्य चाणक्य नीती के अनुसार बेटे को शिक्षित और विद्वान होना चाहिए. (Photo Credit - AI)

Chanakya Niti Quotes: चाणक्य नीति के श्लोक के आधार पर आप कई बातों के बारे में जान सकते हैं. आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में कई बातें बताई हैं. उन्होंने अपने श्लोक में पुत्रों के लिए गुणों और अवगुणों के बारे में बताया है. एक गुणी और अच्छा पुत्र परिवार के लिए बहुत ही अच्छा होता है. उसके कारण घर-परिवार में खुशियां आती है. जबकि, बेटे के बुरी आदत और गलतियों के कारण पूरे परिवार को दुख झेलना पड़ता है. आइये इसे श्लोक के जरिए समझते हैं.

एकेन शुष्कवृक्षेण दह्यमानेन वह्निना।
दह्यते तद्वनं सर्वं कुपुत्रेण कुलं यथा।।

आचार्य चाणक्य के इस श्लोक के अनुसार, एक बुरा पुत्र जंगल में खड़े सूखे वृक्ष की तरह होता है. अगर सूखे पेड़ में आग लग जाती है. ऐसे में पूरा जंगल नष्ट हो जाता है. इसी प्रकार परिवार में पुत्र के अवगुणों के कारण पूरे कुल का अपमान होता है. इस श्लोक के आधार पर परिवार में कुपुत्र के कारण समस्त कुल नाम नीचा होता है. परिवार के पुत्र को गलत रास्ते पर नहीं चलना चाहिए. बेटे को विद्या ग्रहण कर अपने परिवार के लिए काम करना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: कैसे करें अपने-पराए की पहचान? आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानिए लोगों की परख करना

एकेनापि सुपुत्रेण विद्यायुक्ते च साधुना।
आह्लादितं कुलं सर्वं यथा चन्द्रेण शर्वरी।।

विज्ञापन

चाणक्य नीति के इस श्लोक का अर्थ है कि, चंद्रमा अपनी शीतलता और प्रकाश से रात को प्रकाशमय कर देता है. एक चंद्रमा पूरी पृथ्वी पर उजाला करने के लिए काफी होता है. इसी प्रकार गुणी और विद्वान पुत्र होने पर कुल का नाम ऊंचा होता है. ऐसा पुत्र सदैव परिवार का नाम रोशन करता है. एक बेटे को समाज में परिवार की प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए. गलत काम करने से बचना चाहिए. इससे कुल का नाम नीचा हो सकता है.

एक आदर्श बेटे के गुण

बेटे को विद्वान और शिक्षित होना चाहिए. ऐसा बेटा अपनी आजीविका को अच्छे से निभाता है. वह अपने परिवार की जरूरत को पूरा करता है. इसके साथ ही आज्ञाकारी और सदाचारी होना चाहिए. माता-पिता को सुख देने वाला होना चाहिए. काम के प्रति कर्मठ और ईमानदार होना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी चाणक्य नीति और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola