Chanakya Niti: 3 गलतियां बना देंगी समय से पहले बूढ़ा! आज ही दूर करके रहें जवां

Chanakya Niti: समय के साथ उम्र बढ़ना आम बात है, लेकिन कुछ लोगों को समय से पहले ही बुढ़ापे से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखने लगते हैं। आज हम आपको लोगों की उन तीन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है।

Chanakya Niti
विज्ञापन

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लोगों की उन गलत आदतों के बारे में भी बताया है, जिसकी वजह से उन्हें समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है।

विज्ञापन

तनाव

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने लगते हैं। एक दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करने लगते हैं, इससे उन्हें जल्दी बुढ़ापा आ सकता है। दरअसल तनाव लेने से शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी असर पड़ता है, जिसकी वजह से व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में उन्हें समय से पहले ही बुढ़ापा आने लगता है।

विज्ञापन

अधूरी नींद लेना

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है जो लोग अधूरी नींद लेते हैं या कम समय के लिए सोते हैं। आमतौर पर उन्हें जल्दी बुढ़ापा आता है। इसके अलावा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

साथ में समय नहीं बिताना

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है जो लोग खुश होते हैं। दोस्तों व परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताते हैं, तो इससे उनके जीने की इच्छा बढ़ जाती है। ऐसे में उनका बुढ़ापा देर से आता है। वही जो लोग दुखी रहते हैं या अपने पार्टनर से परेशान होते हैं, उनका बुढ़ापा समय से पहले आ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ