हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Chanakya Niti: विवाह के बाद भी इन 3 चीजों से पुरुषों का मन नहीं भरता, हमेशा पाने को जी चाहता है!

Chanakya Niti: चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में स्त्री और पुरुष दोनों की इच्छाओं के बारे में विस्तार से बताया है। चाणक्य कहते हैं कि पुरुष शादी के बाद भी कुछ चीजों को अपना बनाने की कोशिश में लगा रहता है। विवाह के बाद पत्नी कितनी भी सुन्दर क्यों न मिल जाए वह हमेशा इन 3 चीजों को हासिल करना चाहता है।

विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य कहते हैं कि किसी पुरुष की शादी अगर सुन्दर और चरित्रवान स्त्री से हो जाए तो उसकी जिंदगी संवर जाती है। लेकिन पुरुषों का मन इसके बाद भी नहीं भरता और वह इन तीन चीजों के बिना अशांत ही रहता है। चलिए जानते हैं कि किन तीन चीजों के बिना विवाह के बाद भी पुरुषों का मन नहीं भरता।

1. भोजन

चाणक्य कहते है कि सभी मनुष्य अच्छे भोजन की चाह रखते हैं। पुरुष जब तक कुंवारा रहता है तो वह सोचता है कि शादी के बाद उसकी पत्नी उसके भोजन की चाहत  पूरी कर देगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। शादी के बाद पत्नी उसे भले ही स्वादिष्ट भोजन बनाकर क्यों न दे, वह हमेशा उस से अच्छे भोजन की तलाश में लगा रहता है। कभी-कभी तो भोजन के कारण पति-पत्नी में मन-मुटाव भी हो जाता है।

2. धन

हर मनुष्य की चाहत होती है कि वह अधिक से अधिक पैसा कमाए। लेकिन शादी के बाद  धन कमाने की लालसा और बढ़ जाती है। चाणक्य कहते हैं कि पुरुष शादी के बाद हमेशा ये सोचता रहता है कि अधिक से अधिक धन कमाएं। धन कमाने की लालसा में वह कई बार गलत रास्ते भी अपना लेता है,  जिसके बाद वह सब कुछ खो देता है।

विज्ञापन

3. उम्र

चाणक्य के अनुसार मनुष्य की चाहत होती है कि वह अधिक से अधिक दिन जिन्दा रहे।  शादी के बाद पुरुषों की ये लालसा और बढ़ जाती है। शादी के बाद पुरुष चाहता है कि वह हमेशा जवान बना रहे और अपनी पत्नी को अधिक से अधिक प्रेम कर सके।

ये भी पढ़ें-Navratri Durga Ashtami 2024: नवरात्रि में अष्टमी को ये 4 चीजें जरूर लाएं घर, माता रानी करेंगी पैसों की बारिश

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola