Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है, न सिर्फ एक गजब के रणनीतिकार थे, बल्कि जिंदगी को सक्सेसफुल बनाने के गुरु भी थे। उन्होंने चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई हैं, जो आज की लड़कियों के लिए एक रोडमैप है, जो बताती है कि सही टॉक्सिक लोगों से कैसे बचें।
चाणक्य के अनुसार गलत लोग आपकी तरक्की, आत्मसम्मान, और खुशी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी जिंदगी सक्सेस और शांति से भरी हो, तो इन लोगों से सावधान रहना है बेहतर होगा। आइए, चाणक्य नीति के हिसाब से जानते हैं कि लड़कियों को किन लोगों से दूरी बनानी चाहिए, और कैसे अपनी लाइफ को शानदार बनाना चाहिए।
झूठे और धोखेबाज लोग
चाणक्य कहते हैं कि झूठ और धोखा देने वाले लोग सबसे खतरनाक होते हैं। ये फ्रेंड्स, पार्टनर, या कोई करीबी हो सकते हैं, जो मीठी बातें करके आपका भरोसा जीतते हैं, लेकिन मौका मिलते ही धोखा देते हैं। इनके कारण आपकी इमोशनल हेल्थ और सोशल इमेज को ठेस पहुंच सकती है और आप रिलेशनशिप में टूट सकती हैं। इस कारण इनसे सावधान रहें और इनकी बातों को परखें। इनके पुराने बिहेवियर पर नजर रखें, और पर्सनल बातें शेयर करने से पहले दस बार सोचें। अगर कोई बार-बार झूठ बोलता पकड़ा जाए, तो उसे अपनी लाइफ से तुरंत आउट करें।
चुगली करने वाले
चाणक्य कहते हैं कि चुगली करने वाले लोग भरोसे के लायक नहीं होते हैं। ये लोग दूसरों की बुराई करते हैं और आपकी पर्सनल बातें लीक कर देते हैं, जिससे फैमिली या फ्रेंड सर्कल में गलतफहमियां पैदा होती हैं। इनके कारण आपकी इमेज खराब हो सकती है, और रिलेशनशिप्स में टेंशन बढ़ सकती है। इस कारण इन गॉसिपबाजों से सावधान रहें और अपनी प्राइवेट बातें इनके साथ शेयर न करें। गॉसिप ग्रुप्स से दूर रहें, और सिर्फ न्यूट्रल टॉपिक्स पर बात करें। अगर कोई आपकी बातें ट्विस्ट करके फैलाए, तो उसे कॉन्फ्रंट करें और अपनी बाउंड्रीज सेट करें।
स्वार्थी लोग
चाणक्य का मानना था कि स्वार्थी लोग, जो सिर्फ अपने फायदे के लिए रिश्ते बनाते हैं, सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ये लोग पैसे, स्टेटस, या इमोशनल सपोर्ट के लिए आपके करीब आते हैं, लेकिन मुसीबत में गायब हो जाते हैं। इनके कारण आपका टाइम, एनर्जी, और फाइनेंशियल हेल्थ बर्बाद हो सकती है। इन लोगों से सावधान रहें और उनके इरादों को समझें। अगर कोई बार-बार सिर्फ अपने ही फायदे की बात करे उससे नमस्ते कर लें।अपनी प्रायोरिटीज सेट करें, और सिर्फ उन लोगों को टाइम दें जो आपकी वैल्यू करते हों।
नेगेटिव लोग
चाणक्य के मुताबिक, जो लोग आपकी सक्सेस से जलते हैं या हमेशा नेगेटिव बातें करते हैं, वे आपकी एनर्जी को नेगेटिविटी में कंवर्ट कर सकते हैं। ये लोग आपके टैलेंट को कम आंकते हैं, टॉक्सिक कमेंट्स देते हैं, और आपके सपनों में डाउट पैदा करते हैं। इनका नेगेटिव वाइब आपके मोटिवेशन को खत्म कर सकता है, और आप डिप्रेशन में जा सकती हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहकर पॉजिटिव सर्कल बनाएं। इनके कमेंट्स को इग्नोर करें, और मेहनती, सपोर्टिव फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें। अपने गोल्स पर फोकस रखें, और रोज कुछ ऐसा करें जो आपको कॉन्फिडेंट बनाए।
हावी होने वाले
चाणक्य नीति में उन लोगों को काफी खतरनाक बताया गया है, जो आपकी आजादी छीनने की कोशिश करते हैं। ये लोग आपकी चॉइस, डिसीजन, या लाइफस्टाइल को कंट्रोल करना चाहते हैं, चाहे वो पार्टनर हो, फ्रेंड हो, या फैमिली मेंबर ही क्यों न हो। इनके कारण आप अपना कॉन्फिडेंस और पहचान खो सकती हैं, और अपने सपनों से भटक सकती हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें और अपनी बात मजबूती से रखें। अगर कोई आपकी इच्छाओं को बार-बार दबाए, तो उससे दूरी बनाएं। सेल्फ-रिस्पेक्ट को हमेशा प्रायोरिटी दें, और ऐसे लोगों को साफ बता दें कि आप उनकी कंट्रोलिंग नेचर बर्दाश्त नहीं करेंगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी चाणक्य नीतियों पर आधारित हैं तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 18 मई को भारी नुकसान झेल सकती हैं ये 6 राशियां, फूंक-फूंककर रखें कदम
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
11 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
11 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
14 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines