---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

18 मई को भारी नुकसान झेल सकती हैं ये 6 राशियां, फूंक-फूंककर रखें कदम

Zodiac Signs: 18 मई 2025 का दिन कुछ राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहने वाला है। यह दिन रविवार है और तिथि षष्ठी है। इसके साथ ही इस दिन राहु और केतु जैसे ग्रहों का गोचर भी है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के लिए टफ रहने वाला है।

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: 18 मई 2025 का दिन ज्योतिष के हिसाब से कई राशियों के लिए चुनौती भरा हो सकता है। इस दिन पंचांग और ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों को परेशानी दे सकती है। सुबह 5:57 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी, फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी। नक्षत्र में उत्तराषाढ़ा शाम 6:52 बजे तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र लगेगा। योग में शुभ सुबह 6:43 बजे तक रहेगा, फिर शुक्ल योग आएगा। करण में तैतिल सुबह 5:57 बजे तक, फिर गर करण शाम 6:08 बजे तक और इसके बाद वणिज करण प्रभावी होगा।

ग्रहों की चाल की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि में होंगे। बुध मेष में, सूर्य वृषभ में, बृहस्पति मिथुन में, शुक्र और शनि मीन में, और मंगल कर्क में रहेंगे। राहु मीन और केतु कन्या में शाम 4:30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए 18 मई 2025 अच्छा नहीं रहेगा, क्या दिक्कतें आ सकती हैं, और बचने के लिए क्या उपाय करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ वालों के लिए चंद्रमा नौवें भाव पर अपना असर डालेंगे। यह भाव लक और यात्रा का होता है। सूर्य आपकी राशि में हैं तो आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन मकर में चंद्रमा और शुक्र-शनि की युति धन संबंधी टेंशन ला सकती है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। संडे को ऑफिस है तो जॉब में बॉस या सहकर्मियों से छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। सेहत में थकान या पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र 11 बार बोलें। खर्चों पर कंट्रोल रखें और जॉब में शांति से काम करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के 8वें भाव पर चंद्रमा अपना असर डालेंगे। यह मानसिक टेंशन बढ़ा सकता है। बृहस्पति के आपकी राशि में होने से थोड़ा सपोर्ट मिलेगा, लेकिन चंद्रमा की स्थिति फैमिली लाइफ में गलतफहमी ला सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस करने में दिक्कत होगी। सेहत में सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है।

उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र 21 बार बोलें। फैमिली के साथ शांतिपूर्वक बात करें और 10 मिनट मेडिटेशन करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क वालों के छठवें भाव में चंद्रमा होंगे और मंगल आपके पहले भाव में बैठे रहेंगे। इससे गुस्सा या जल्दबाजी बढ़ सकती है। रिश्तों में पार्टनर या दोस्तों के साथ तकरार हो सकती है। जॉब में छोटी-मोटी टेंशन आ सकती है। सेहत में पेट संबंधी दिक्कतें या जोड़ों का दर्द हो सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और हनुमान मंदिर में लाल कपड़ा अर्पित करें। गुस्से पर कंट्रोल करें और खान-पान का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा पांचवें भाव पर अपना असर डालेंगे। यह स्थित आपकी लाइफ में थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। केतु आपकी राशि में शाम तक रहेंगे। अगर संडे को आपकी छुट्टी नहीं रहती है तो जॉब में सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है। फाइनेंशियल प्लानिंग बिगड़ सकती है, और खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत में आंखों की दिक्कत या थकान हो सकती है।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र 11 बार बोलें। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला वालों के लिए चंद्रमा चौथे भाव पर अपना असर डालेंगे। जिससे फैमिली लाइफ में तनाव आ सकता है। रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में ध्यान देने में दिक्कत होगी। सेहत में ब्लड प्रेशर संबंधी या थकान की शिकायत हो सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र 21 बार बोलें। रिश्तों में धैर्य रखें और योग करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा बारहवें भाव में होंगे, जो फाइनेंशियल दिक्कत और टेंशन लाएंगे। गलत डिसीजन से पैसों का नुकसान हो सकता है। सेहत में सिरदर्द, थकान, या नींद की कमी हो सकती है।

उपाय: शनिदेव को काला तिल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र 11 बार बोलें। फाइनेंशियल प्लानिंग करें और हेल्थ का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Rahu-Ketu Gochar 2025: कुछ ही घंटों में होगा महापरिवर्तन, इन 6 राशि वालों की बदल जाएगी जिंदगी

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2025 10:10 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola