Chanakya Niti For True Friendship: प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी में एक सच्चे दोस्त का होना बहुत जरूरी है, जिसके साथ वह अपना सुख-दुख के पल बांट सके। लेकिन दोस्ती करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो एक गलत दोस्त आपके जीवन को बर्बाद भी कर सकता है। न चाहते हुए भी आपके और आपकी सफलता के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। आज हम आपको ‘आचार्य चाणक्य’ के एक श्लोक के माध्यम से सच्चे दोस्त की पहचान करने के तीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने सच्चे दोस्त की परीक्षा ले सकते हैं।
आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रु-संकटे।
राजद्वारे श्मशाने च यः तिष्ठति स बान्धवः।।
‘आचार्य चाणक्य’ के इस श्लोक में बताए गए तीन तरीकों से आप अपने दोस्तों की परीक्षा ले सकते हैं। इन तरीकों को अपनाकर आपको पता चल जाएगा कि जिसे आप अपना सच्चा दोस्त मानते हैं, उनके लिए भी आप उनकी जिंदगी में उतनी ही अहमियत रखते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: रिश्तोंं में जिंदगी भर रहेगी मिठास, जानें हर रिश्ते से जुड़ी खास बातें
- बीमार होने पर पर
आचार्य चाणक्य के अनुसार, सच्चा मित्र मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी अपने दोस्त का साथ निभाता है। अगर आप बीमार हों और आपकी खराब तबियत के बारे में आपके दोस्त को पता है, लेकिन तब भी वो आपको देखने नहीं आता है, तो ऐसे दोस्तों से दूर रहने में ही भलाई है।
- आर्थिक संकट पड़ने पर
अगर आप मुश्किल समय में हैं या आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। आपकी इस समस्या के बारे में आपके दोस्त को पता है, लेकिन तब भी वो आपकी मदद नहीं कर रहा है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपका सच्चा दोस्त नहीं है। एक सच्चा दोस्त वो ही होता है, जो गंभीर से गंभीर परिस्थिति में भी आपका साथ निभाए।
- शत्रु की ओर से संकट आने पर
एक सच्चा मित्र वही होता है, जो संकट की घड़ी आने पर अपने मित्र को छोड़कर नहीं जाता है। खासतौर पर जब किसी दुष्ट व्यक्ति या शक्तिशाली व्यक्ति की तरफ से आपको परेशान किया जा रहा हो। अगर ऐसी स्थिति में वह आपका साथ नहीं देता है, तो ऐसे दोस्तों से मित्रता रखने का कोई मतलब नहीं है।
शास्त्र में इन चीजों का किया गया है वर्णन
आज्ञाकारी शिक्षक, विद्वान अर्थशास्त्री, कुशल राजनेता और योग्य कूटनीतिज्ञ आदि-आदि ये सभी गुण आचार्य चाणक्य में थे। जो उन्हें एक सफल इंसान बनाते थे। परिस्थिति अनुसार वो पहले ही संकट को भांप लेते थे। उन्होंने अपने अपार ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की रचना की थी, जिसमें उन्होंने दोस्ती, प्यार, संबंध, परिवार, नौकरी, करियर और सेहत आदि जीवन से जुड़ी लगभग हर परेशानी के समाधान के बारे में सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन लड़कियों से दूर रहने में ही फायदा, वरना जीवनभर रहेंगे कठपुतली बनकर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
7 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
8 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
11 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
11 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
13 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines