Chanakya Niti: मित्र के नाम पर कलंक हैं ये दोस्त! दूरी बनाकर रखने में ही है समझदारी

Chanakya Niti For Friends: आचार्य चाणक्य में वो सभी गुण थे, जो उन्हें महान राजनेता, योग्य अर्थशास्त्री और कुशल कूटनीतिज्ञ बनाते थे। उनकी नीतियों को अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुखमय हो सकता है। चाणक्य ने दोस्तों के उन तीन अवगुणों के बारे में भी बताया है, जिनसे उनकी सफलता पर तो ब्रेक लगता ही है। साथ ही आप भी परेशानी में पड़ सकते हैं।

Chanakya Niti For Friends
विज्ञापन

Chanakya Niti For Friends: जीवन में एक सच्चा दोस्त होना बहुत जरूरी है। जिंदगी में कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिनके बारे में व्यक्ति अपने परिवारवालों या पार्टनर से कह नहीं पता है। ऐसे में एक दोस्त ही होता है, जिनसे आप अपनी बात आसानी से कह सकते हैं। जीवन में एक सच्चे दोस्त के साथ के कारण मुश्किल से मुश्किल समय भी आसानी से पार हो जाता है। सच्चे दोस्त हर एक परिस्थिति में अपने मित्र का सही मार्गदर्शन करते हैं। लेकिन कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं, जो आपको आगे बढ़ाने की जगह पीछे धकेलना का काम करते हैं।

आज हम आपको ‘आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र’ में लिखित दोस्त के उन तीन अवगुणों के बारे में बताने जा रहे हैं,  जिनसे आपको और उन्हें दोनों को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

मीठी-मीठी बातें बनाने वाले

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि अगर आपका दोस्त आपके मुंह पर तो मीठी-मीठी बातें करता है, लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करता है। लोगों के साथ बैठकर आपका मजाक उड़ाता है, तो ऐसे मित्र से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी होती है।

बुरे वक्त में साथ छोड़ देने वाले

एक सच्चा दोस्त वही होता है, जो बुरे से बुरे वक्त में भी आपके साथ खड़ा रहे। आचार्य चाणक्य के अनुसार, मुश्किल समय में अगर आपका दोस्त आपके साथ नहीं रहता है या जिस वक्त आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है, उस समय वह आपके साथ नहीं हैं तो ऐसे मित्रों से दूर रहने में ही भलाई होती है।

विज्ञापन

दुश्मनों से दोस्ती रखने वाले

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि सच्चा मित्र वही होता है, जो आपको गलत रास्ते पर जाने से रोके। लेकिन जो लोग आपकी पीठ पीछे आपके दुश्मनों से दोस्ती करते हैं। उनके साथ समय व्यतीत करते हैं। ऐसे दोस्त उस घड़े के समान होते हैं, जिनके अंदर तो विष भरा होता है लेकिन ऊपर दूध होता है। इस अवगुण वाले लोगों से अगर आप दोस्ती करते हैं, तो कभी न कभी आप भी परेशानी में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

चाणक्य नीति शास्त्र में किन चीजों का वर्णन है?

आज भी ज्यादातर लोग अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ पढ़ते हैं। आचार्य चाणक्य ने ‘नीति शास्त्र’ की रचना लोगों की मदद करने के लिए की थी। इस किताब में उन्होंने प्रेम, परिवार, दोस्त, सेहत, करियर और नौकरी आदि जीवन से संबंधित छोटी से बड़ी लगभग हर एक समस्या के समाधान के बारे में बताया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ