Chanakya Niti For Relationship Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी वजह से परेशान रहते हैं। जहां कुछ लोगों को हर समय पैसे कमाने की लालसा रहती है। वहीं कुछ अपने रिश्तों में ही उलझे रहते हैं। कभी दो दोस्तों के बीच लड़ाई हो जाती है, तो कभी प्रेमी-प्रेमिका, माता-पिता, भाई-बहन और भाई-भाई आदि-आदि के रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति के लिए यह मुश्किल हो जाता है कि वो कैसे अपने आसपास के लोगों को खुश रखे। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं, तो ऐसे में ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ में लिखित बातें आपके बड़ी काम आएंगी। आज हम आपको ‘चाणक्य’ के एक श्लोक के माध्यम से हर एक रिश्ते से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दाक्षिण्यं स्वजने दया परजने शाठ्यं सदा दुर्जने
प्रीतिः साधुजने स्मयः खलजने विद्वज्जने चार्जवम्।
शौर्य शत्रुजने क्षमा गुरुजने नारीजने घृष्टता
इत्थं ये पुरुषाः कलासु कुशलास्तेष्वेवलोकस्थितिः।।
दोस्तों या दोस्ती
इस श्लोक के जरिए ‘आचार्य चाणक्य’ समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि आपका रिश्ता दोस्तों से तभी मजबूत व गहरा होगा, जब आप उनका सम्मान करेंगे। उनके साथ नम्रता से व्यवहार करेंगे। मुश्किल समय में उनकी मदद के लिए हमेशा आगे रहेंगे। इससे रिश्ता बेहतर तो होगा ही। साथ ही संबंध में भी मिठास बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: जिन पुरुषों में होते हैं ये 3 गुण, उनकी सफलता तय, करियर भी चमकदार
अनजान व्यक्ति
अनजान व्यक्ति व अपने से बड़े और बुजुर्ग लोगों के साथ हमेशा प्रेम और सम्मान की भावना के साथ बात करनी चाहिए। अगर आप उनका सम्मान करेंगे, तो उनकी नजर में आपकी अहमियत बढ़ेगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
चोर
आचार्य चाणक्य के अनुसार, दुष्टों व चोर के प्रति सदा कठोर व्यवहार रखना ही उचित होता है। अगर आप इनके साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार करेंगे, तो इससे इन्हें आपकी बात समझ में नहीं आएगी।
शक्तिशाली लोग
हर एक व्यक्ति को विद्वानों के साथ सरलता से पेश आना चाहिए। वहीं, शक्तिशाली लोगों के साथ विनम्र और चालाकी से पेश आना बेहतर होता है।
माता-पिता व गुरु
माता-पिता और गुरु के साथ प्रेमपूर्वक, सहानुभूति, आदर और सहनशीलतापूर्ण व्यवहार रखना उचित होता है। इसके अलावा प्रेमी व प्रेमिका के साथ आदर, स्नेह और चतुराईपूर्ण व्यवहार करना उचित माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: मित्र के नाम पर कलंक हैं ये दोस्त! दूरी बनाकर रखने में ही है समझदारी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
माघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 hr agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 hr agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
3 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
5 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
7 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
22 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines