Chanakya Niti: बच्चों की परवरिश में ये 5 गलतियां माता-पिता को बना देती हैं असफल

Chanakya Niti: क्या केवल चाहने से बच्चा सफल बनता है? चाणक्य नीति कहती है कि बच्चों की परवरिश सिर्फ पालन-पोषण नहीं, एक जिम्मेदारी और तपस्या है। आइए जानते हैं, वे 5 बड़ी गलतियां क्या है, जिनसे माता-पिता को हर हाल में बचना चाहिए?

Chanakya-NITI-child-care-tips
विज्ञापन

Chanakya Niti: हर माता-पिता की ये ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा आगे चलकर परिवार का नाम रोशन करे। लेकिन क्या सिर्फ चाहने से ऐसा हो जाता है? आचार्य चाणक्य के अनुसार, बच्चों की परवरिश में अगर सही दिशा और संस्कार न दिए जाएं, तो बच्चा अपने रास्ते से भटक सकता है। चाणक्य नीति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि परवरिश केवल पालन-पोषण नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और तपस्या है। आइए जानते हैं वे 5 आम गलतियां, जो अच्छे माता-पिता को भी असफल बना देती हैं।

घर का माहौल अशांत रखना

चाणक्य कहते हैं कि बच्चा वही सीखता है जो वह देखता है। अगर घर में लड़ाई-झगड़े, ऊंची आवाज़ और तनाव का माहौल होगा, तो बच्चा भी वैसा ही व्यवहार सीखेगा। यदि आप चाहते हैं कि बच्चा शांत, समझदार और संतुलित बने, तो घर का माहौल भी वैसा ही होना चाहिए।

Advertisment

असम्मानजनक व्यवहार करना

बच्चे अपने माता-पिता की हर बात, हर व्यवहार को कॉपी करते हैं। अगर माता-पिता एक-दूसरे से लड़ते हैं, कड़वी भाषा बोलते हैं या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो बच्चा भी यही सीखता है। घर में आपसी सम्मान, मधुर भाषा और विनम्रता दिखाएं। यही संस्कार बच्चे में उतरते हैं।

तुलना न करें

हर बच्चा अलग होता है – उसकी क्षमता, रुचि और सोच भी। लेकिन माता-पिता अक्सर दूसरों के बच्चों से तुलना कर अपने बच्चे को नीचा दिखा देते हैं। यह आदत बच्चे में हीन भावना भरती है और उसका आत्मविश्वास कमजोर कर देती है। तुलना नहीं, समझ और समर्थन दें।

विज्ञापन

बच्चे की प्रतिभा को नजरअंदाज करना

कई बार माता-पिता अपने सपनों को बच्चों पर थोपते हैं और उनकी वास्तविक रुचियों को अनदेखा कर देते हैं। अगर बच्चा किसी खास क्षेत्र में रुचि या दक्षता दिखा रहा है, तो उसे प्रोत्साहन दें। यही उसकी सफलता की राह बन सकती है।

कर्तव्य से नहीं, मजबूरी से पालन-पोषण करना

चाणक्य नीति कहती है कि बच्चों की परवरिश को बोझ नहीं, बल्कि एक तपस्या की तरह देखें। जब माता-पिता अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाते हैं, तभी बच्चों की नींव मजबूत होती है। बच्चों की देखभाल केवल खाना, कपड़े या स्कूल भेजना नहीं, बल्कि उनके विचारों और भावनाओं को समझना भी है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan Kumar

Shyamnandan Kumar

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ