हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Chanakya Niti: 'मैरिड लाइफ' को बर्बाद कर देते हैं ये 4 लोग, इनसे दूर रहने में ही है भलाई

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और चिंतक थे. उनका पुस्तक ‘चाणक्य नीति’ आज भी जीवन, रिश्तों, सफलता और व्यवहारिक ज्ञान का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मानी जाती है. वे कहते हैं कि विवाह केवल दो लोगों का रिश्ता नहीं होती है, बल्कि भरोसे, सम्मान और समझदारी की साझेदारी भी होती है. लेकिन कई बार रिश्ता बाहर के कुछ लोगों की वजह से कमजोर होने लगता है. चाणक्य नीति में ऐसे 4 लोगों का जिक्र किया है, जिनसे दूरी बनाकर रखना ही समझदारी मानी गई है. अगर ये लोग आपकी जिंदगी में ज्यादा दखल देने लगें, तो खुशहाल मैरिड लाइफ भी तनाव में बदल सकती है. आइए जानते हैं, ये 4 लोग कौन हैं?

चाणक्य नीति का श्लोक

दुष्टभार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायकः.
ससर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशयः॥

इसका अर्थ है- ‘दुष्ट जीवनसाथी, धोखेबाज मित्र, जवाब देने वाला सेवक और सांप के साथ एक ही घर में रहना, जीवन को संकट में डालने जैसा है. चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

दुष्ट लाइफ पार्टनर

अगर पति या पत्नी हर बात पर झगड़ा करे, धोखा दे या सम्मान न करे, तो रिश्ता ज्यादा समय तक खुशहाल नहीं रह पाता है. ऐसे व्यवहार से भरोसा टूटने लगता है. घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो जाता है.

विज्ञापन

धोखेबाज दोस्त

हर दोस्त सच्चा नहीं होता है. कुछ लोग सामने साथ निभाते हैं, लेकिन पीछे से रिश्तों में गलतफहमी पैदा करते हैं. निजी बातें दूसरों तक पहुंचाना या पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ाना ऐसे लोगों की पहचान हो सकती है.

गलत सहयोगी

घर का कोई कर्मचारी या करीबी सहयोगी अगर बार-बार मर्यादा तोड़े, बहस करे या घर की बातें बाहर फैलाए, तो यह परिवार की शांति बिगाड़ सकता है. ऐसे लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं माना जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

ईर्ष्यालु लोग

चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोग आपकी खुशियों से खुश नहीं होते हैं. वे मौका मिलते ही रिश्ते में शक, तनाव या गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों से जितनी दूरी रहे, उतना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

ऐसे बचाएं अपना रिश्ता

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शादी में ‘मैं’ नहीं, ‘हम’ की सोच रखकर जीवन जीना सबसे जरूरी बात है. छोटी बातों को दिल पर नहीं लेनी चाहिए . एक-दूसरे से खुलकर बात करनी चाहिए. अपने रिश्ते की निजी बातें हर किसी से साझा नहीं करनी. भरोसा, सम्मान और सही लोगों का साथ ही किसी भी मैरिड लाइफ को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola