Fridge Vastu Tips: सावधान! फ्रिज पर भूल से भी न रखें पैसे समेत ये 7 चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

Fridge Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज पर पैसे या कुछ विशेष चीजें रखने से घर की आर्थिक उर्जा पर नकारात्मक असर पड़ता है. इससे धन की कमी, अनावश्यक खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आइए जानते हैं,आखिर ये 7 चीजें कौन-सी हैं, जो फ्रिज पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए?

fridge-vastu-tips

Fridge Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि फ्रिज पर कभी नोट या सिक्के नहीं रखने चाहिए. ऐसा करना आर्थिक ऊर्जा को अवरुद्ध करता है. धीरे-धीरे घर में धन की कमी महसूस होने लगती है. परिवार के सदस्यों को अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा मानसिक तनाव भी बढ़ता है और कामों में अड़चनें आने लगती हैं. इसलिए पैसों के लिए हमेशा तिजोरी, अलमारी या पर्स जैसे स्थिर और शुभ स्थान ही चुने. आइए जानते हैं, फ्रिज पर कौन-सी चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए?

पानी से भरा बाउल

वास्तु में पानी को चंद्र तत्व माना गया है. फ्रिज पर पानी से भरा बाउल रखने से घर में ठहराव और सुस्ती की ऊर्जा बढ़ती है. इससे कामों में रुकावट आती है.

एक्वेरियम

पानी से भरी वस्तुएं फ्रिज पर बिलकुल नहीं रखनी चाहिए. एक्वेरियम को चलायमान ऊर्जा माना जाता है, जो फ्रिज की स्थिर ऊर्जा से टकराती है. इससे वास्तु दोष पैदा होता है.

मेटल की भारी चीजें

फ्रिज पर लोहे या स्टील की भारी वस्तुएं रखने से घर में अनावश्यक तनाव बढ़ता है. इससे नकारात्मक उर्जा सक्रिय होती है जो परिवार की शांति को प्रभावित करती है.

दवाइयां

फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखने से बीमारियों की ऊर्जा सक्रिय रहती है. इससे बार-बार स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

डेकोर आइटम

कई लोग फ्रिज को सजाने के लिए उस पर शोपीस, प्लांटर या सजावटी सामान रख देते हैं. फ्रिज के ऊपर सजावटी चीजें रखने से घर में अव्यवस्था की उर्जा बनती है.

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

अक्सर लोग मोबाइल, चार्जर या छोटे गैजेट भी फ्रिज पर रख देते हैं. इससे न केवल वास्तु प्रभावित होता है बल्कि फ्रिज की मशीनरी पर भी असर पड़ता है.

राशन का पैकेट या सब्जियों की थैली

यह एक आम गलती है जो लोग रोज करते हैं. बाजार से आकर अनजाने में राशन का बैग या सब्जियों की थैली फ्रिज पर रख दी जाती है. वास्तु के अनुसार कच्चा राशन और सब्जियां समृद्धि का प्रतीक हैं. इन्हें फ्रिज पर रखने से धन प्रवाह रुक सकता है और खर्चे बढ़ने लगते हैं.

फ्रिज का टॉप हमेशा रखें खाली

वास्तु विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि फ्रिज के ऊपर का स्थान खाली रखना सबसे बेहतर है. इससे घर में ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहता है. किचन में सकारात्मकता बनी रहती है और परिवार के सदस्यों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.

इस प्रकार वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि आप आर्थिक स्थिरता, शांति और स्वस्थ वातावरण चाहते हैं, तो आज से फ्रिज के ऊपर बिखरी हुई चीजों को हटाकर इसे खाली रखें. यह छोटा सा बदलाव भी बड़े सकारात्मक परिणाम दे सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ