Chaitra Navratri 7th Day: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है और आज मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कालरात्रि माता को देवी पार्वती के समतुल्य माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, कालरात्रि का अर्थ होता है अंधेरे को खत्म करने वाली देवी मां।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि गधे की सवारी करती हैं। इनका वर्ण कृष्ण वर्ण के समान हैं। साथ ही माता की चार भुजाएं होती हैं, दो दाहिने हाथ में अभय और वरद मुद्रा धारण की हुई हैं और बाएं हाथ में तलवार और खड्ग ली हुई हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मां कालरात्रि को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं, ताकि नौकरी, कारोबार और जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाएं। आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नवरात्रि के उपाय
1.वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन रात्रि में जागरण करना बेहद शुभ माना गया है।
2. इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग आज रात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं, उनकी नौकरी लग जाती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके नौकरी में वृद्धि होगी। जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। माता रानी की शक्तियां प्राप्त होंगी।
3. नवरात्रि में मां कालरात्रि को पेठे का भोग लगाने चाहिए। ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही कानूनी मामलों में भी विजय प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है।
4. नवरात्रि के दिन माता के 32 नामों का जाप करना बहुत ही पुण्य फलदायी होता है। मान्यता है कि जो लोग नवरात्रि के सप्तमी की रात्रि में मां दुर्गा के 32 नाम का 108 बार जाप करता है उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
5. नवरात्रि की सप्तमी के दिन माता को खिचड़ी का भोग लागने से जीवन भर मां कालरात्रि की कृपा बनी रहती हैं।
6. मान्यता है कि नवरात्रि की सप्तमी तिथि के दिन माता को गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि गुड़हल का फूल अर्पित करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
7. ज्योतिषियों के अनुसार, मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं।
यह भी पढ़ें- सोमवार को करें इन चीजों का दान, मिलेगा मनचाहा वरदान
यह भी पढ़ें- 100 साल बाद लग जाएगी इन राशियों की लॉटरी, चार ग्रहों की होगी कृपा
यह भी पढ़ें- आज भगवान शिव 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 hr agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
3 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
21 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
22 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines