Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. पंचांग के अनुसार, इसी दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. इसका समापन नवमी तिथि को कन्या पूजन के साथ होता है. इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत की तारीख को लेकर लोगों के बीच अटकलें चल रही हैं. इसी कारण नवरात्रि के समापन और कन्या पूजन की तारीख को लेकर भी लोग कन्फ्यूज हैं. ऐसे में इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
कब से है चैत्र नवरात्रि?
पंचांग के अनुसार, 19 मार्च की सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो रही है. इसका समापन अगले दिन 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को मान्य होगी. इसी दिन 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को नवरात्रि की शुरुआत होगी. जिसका समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा. अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: वर्ष में 4 बार आती है नवरात्रि, कब से है चैत्र नवदुर्गा पर्व, क्या है सभी में अंतर? जानें
चैत्र नवरात्रि 2026 कैलेंडर (Chaitra Navratri 2026 Calendar)
प्रतिपदा, 19 मार्च 2026, गुरुवार – मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
द्वितीया, 20 मार्च 2026, शुक्रवार – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तृतिया, 21 मार्च 2026, शनिवार – मां चंद्रघंटा पूजा
चतुर्थी, 22 मार्च 2026, रविवार – मां कुष्मांडा पूजा
पंचमी, 23 मार्च 2026, सोमवार – मां स्कंदमाता पूजा
षष्ठी, 24 मार्च 2026, मंगलवार – मां कात्यायनी पूजा
सप्तमी, 25 मार्च 2026, बुधवार – मां कालरात्रि पूजा
अष्टमी, 26 मार्च 2026, गुरुवार – मां महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
नवमी, 27 मार्च 2026, शुक्रवार – मां सिद्धिदात्री पूजा (रामनवमी)
चैत्र नवरात्रि 2026 महत्व (Chaitra Navratri 2026 Significance)
चैत्र नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा की जाती है. भक्त प्रतिपदा से लेकर नवमी तक अलग-अलग देवी का पूजन करते हैं. अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन होता है. चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन 26 और 27 मार्च को होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
4 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
19 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
22 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
22 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines