Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam: मां दुर्गा को शक्ति, संरक्षण, साहस और विजय का प्रतीक माना जाता है, जिनकी कृपा से हर बुराई से बचा जा सकता है. साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पाप नष्ट होते हैं. वैसे तो कभी भी मां दुर्गा की उपासना की जा सकती है, लेकिन चैत्र नवरात्रि में दुर्गा उपासना करना अधिक शुभ होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 9 दिन बाद 27 मार्च 2026 को होगा. इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा और व्रत रखने का विधान है.
हालांकि, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को पाप लगता है. चलिए अब जानते हैं मां दुर्गा को नाराज करने वाली साधारण गलतियों के बारे में.
चैत्र नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए? (chaitra navratri me kya nahi karna chahiye)
- गंदे कपड़े न पहनें.
- नींबू काटने से बचें.
- झूठ बोलने से बचें.
- नाखून, बाल, दाढ़ी और बाल न काटें.
- बिना नहाए घर के मंदिर में प्रवेश न करें.
- दोपहर में सोने से बचें.
- काले रंग के कपड़े पहनने से बचें.
- अन्न और जल की बर्बादी न करें.
- शारीरिक ब्रह्मचर्य के नियम को न तोड़ें.
- संकल्प लेने के बाद व्रत को बीच में न तोड़ें.
- चमड़े की चीजों का इस्तेमाल न करें.
- तामसिक और नशीली चीजों का सेवन न करें.
- गलत चीजें न देखें और न ही उनके बारे में बात करें.
- किसी से अपशब्द न बोलें और किसी का भी अपमान न करें.
- अगर आपने घर में अखंड ज्योत जलाई है तो नवरात्रि के 9 दिन घर को खाली न छोड़ें और न ही उसे बुझने दें.
चैत्र नवरात्रि के व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं? (chaitra navratri ke vrat mein kya kya kha sakte hain aur kya nahi)
क्या न खाएं (chaitra navratri ke vrat me kya nahi khana chahiye)-
- अनाज
- सभी प्रकार की दालें
- प्याज और लहसुन
- मांसाहार
- शराब
- साधारण नमक
क्या खाएं (chaitra navratri ke vrat mein kya kya kha sakte hain)-
- कुट्टू का आटा
- सिंघाड़े का आटा
- समा के चावल
- साबूदाना
- मूंगफली
- मेवे
- फलाहार
- डेयरी उत्पाद
- सेंधा नमक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
3 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
18 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
21 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
22 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines