---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज, जानें दोपहर में मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

आज से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है, जो मां दुर्गा के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री को समर्पित है। चलिए जानते हैं आज दोपहर में मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

---विज्ञापन---

हिंदू नववर्ष के साथ ही आज यानी 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं, जिस दौरान देवी के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जो देवी शैलपुत्री को समर्पित है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के बाद मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर में हुआ था। इसलिए उन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। माता का वाहन बैल है। माता दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से साधकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद तमाम तरह के दोष से छुटकारा मिलता है।

नवरात्रि में सुबह और दोपहर दोनों समय मां शैलपुत्री की पूजा करना शुभ माना जाता है। यदि किसी कारण आप सुबह मां शैलपुत्री की पूजा नहीं कर पाए हैं, तो अब आप उनकी उपासना कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आज दोपहर में मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही आपको मां शैलपुत्री की पूजा विधि के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

मां शैलपुत्री की पूजा के मुहूर्त

  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:01 मिनट से लेकर 12:50 मिनट तक
  • अमृत काल- दोपहर में 02:28 मिनट से लेकर 03:52 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर में 02:30 मिनट से लेकर 03:19 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम में 06:37 मिनट से लेकर 07:00 मिनट तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम में 06:38 मिनट से लेकर 07:47 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: आज नवरात्रि के पहले दिन चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! बन रहा है दुर्लभ योग

मां शैलपुत्री की पूजा विधि

  • मां शैलपुत्री की पूजा करने से पहले स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले या सफेद रंग के कपड़े धारण करें।
  • घर के मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • मां शैलपुत्री को कुमकुम, फल, फूल, अक्षत, पान, सुपारी, लौंग, धूप, दीप और नारियल आदि चीजें चढ़ाएं।
  • इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • मां की आरती करें।
  • अंत में माता रानी से अपनी गलतियों की माफी मांगे।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: अप्रैल में किन राशियों की बढ़ेगी आमदनी और किन्हें मिलेगा पैसों की कमी से छुटकारा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 30, 2025 12:00 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola