हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चैत्र नवरात्रि के 9 अचूक उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां, बरसेगा धन!

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष रविवार 30 मार्च 2025 से सोमवार 7 अप्रैल 2025 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुछ विशेष उपाय करने से मां दुर्गा की कृपा से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं चैत्र नवरात्रि के ये 9 अचूक उपाय?

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: एक वर्ष में कुल 4 नवरात्रि होते हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होते है। चैत्र माह की नवरात्रि साल की पहली प्रत्यक्ष नवरात्रि है, जो इस वर्ष 30 मार्च 2025, रविवार से 7 अप्रैल 2025, सोमवार तक रहेगी। नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा की उपासना और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। इस दौरान कोई भी साधक पूरी निष्ठा से कुछ विशेष उपाय कर मां को प्रसन्न कर सकते है। आइए जानते हैं, चैत्र नवरात्रि के 9 अचूक उपाय जिसे करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है, जीवन की परेशानियों का अंत होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष रविवार 30 मार्च 2025 से सोमवार 7 अप्रैल 2025 तक मनाया जाएगा। यह समय है मां दुर्गा की उपासना का, जिनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। और जीवन में आ सकता है अपार धन और ऐश्वर्य। आइए, जानें नवरात्रि के दौरान करने योग्य कुछ खास उपाय।

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

विज्ञापन

1. पूजा स्थल पर देवी मां की स्थापना

नवरात्रि के दौरान अपने घर के पूजा स्थल पर मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें। इन्हें फूलों से सजाकर पूजा करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और ज्ञान की प्राप्ति भी होती है।

2. व्रत और पूजा विधि

नवरात्रि के 9 दिनों में विधिपूर्वक व्रत और पूजा-पाठ करें। अगर आप पूरे नौ दिन व्रत नहीं रख सकते, तो पहले, चौथे और आठवें दिन का व्रत जरूर करें। यह विशेष रूप से शुभ और फलदायी रहेगा।

विज्ञापन

3. अखंड ज्योति और मंत्र जाप

नवरात्रि के नौ दिनों में घर के पूजा स्थल पर मां दुर्गा की अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और प्रतिदिन ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ मंत्र का जाप करें। यह मंत्र मां दुर्गा को प्रसन्न करने का एक अचूक उपाय है।

4. दुर्गा सप्तशती का पाठ

नवरात्रि के हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इस दौरान पूजा में लाल, नारंगी या पीले रंग के ऊनी आसन का उपयोग करें, क्योंकि यह शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

5. लाल वस्त्र और तिलक

पूजा करते समय लाल, नारंगी या पीले रंग के वस्त्र पहनें और माथे पर लाल तिलक लगाएं। यह उपाय विशेष रूप से आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाता है।

6. शहद और दूध का अर्पण

हर दिन प्रातःकाल के समय मां दुर्गा को शहद मिला दूध अर्पित करें। यह उपाय आपके जीवन को सुखमय और समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन

7. मां सरस्वती की पूजा

नवरात्रि के अंतिम दिन, घर में रखी पुस्तकों, वाद्य यंत्रों और कलम की पूजा करें। इससे ज्ञान वर्धन होगा और मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी।

8. कन्या पूजन

नवरात्रि के अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराएं। यह उपाय विशेष रूप से शुभ, पुण्यकारी और लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन

9. दान और सेवा

हर दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों को फल, अनाज, कपड़े आदि दान करें। यह न केवल पुण्य अर्जन करता है, बल्कि आपके जीवन में धन और समृद्धि भी आकर्षित करता है।

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का यह समय भगवान की उपासना और आत्मिक उन्नति के लिए सर्वोत्तम होता है। मान्यता है कि इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनाने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि, और शांति का वास होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  Vidura Niti: महात्मा विदुर की इन 3 सलाह को अपनाने से सफलता तय, बढ़ता है बैंक बैलेंस!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola