Ashtami Navami Kab Hai : वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल दिन मंगलवार से हो चुकी है। आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है और आज मां महागौरी की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी लोग पर आती हैं और भक्तों की सारी परेशानियां दूर करती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की तिथि का बहुत ही महत्व होता है। मान्यता है कि इन दो तिथियों पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन भी किया जाता है। बता दें कि चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन के साथ हवन भी किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की तिथि कब है।
आज है चैत्र नवरात्रि में अष्टमी की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 16 अप्रैल दिन मंगलवार यानी आज है। बता दें कि अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को 12 बजकर 11 मिनट पर हो गई है और समाप्ति आज यानी यानी 16 अप्रैल को 1 बजकर 23 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, अष्टमी तिथि आज यानी 16 अप्रैल को है।
कब है नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से शुरु हो रही है और समाप्ति 17 अप्रैल को 3 बजकर 14 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, नवमी तिथि 17 अप्रैल को है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो 11 बजकर 10 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक है। नवमी में पूजा करने की शुभ समय कुल 2 घंटे 33 मिनट तक का है। रामनवमी का पूजन मध्याह्न में किया जाता है, इसके लिए शुभ मुहूर्त 12 बजकर 26 मिनट पर है।
यह भी पढ़ें- 13 अप्रैल को खरमास खत्म, बस 9 दिन हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, अगले 2 महीने तक नहीं बजेगी शहनाइयां
यह भी पढ़ें- 2038 तक इन राशियों के जीवन से नहीं कम होगा दुखों का अंत, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या करेगी परेशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है भाग्य
13 hrs agoराम जी की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, इन मंत्रों का करें जाप
14 hrs agoआज है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? जानें कन्याओं को भोजन कराने की सही विधि
16 hrs agoनवरात्रि में अष्टमी-नवमी की संयुक्त पूजा आज, जानिए सही विधि और आरती
18 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मिलेंगे कई लाभ, दूर होगा तनाव
1 day agoनवरात्रि में करें दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकन्या पूजन में ना करें गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
1 day agoलंका विजय से पहले राम जी ने की थी खास पूजा? जानें रावण वध से जुड़ी बातें
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines