Chaitra Navratri 2024 Date: वैदिक पंचांग के प्रत्येक साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2024 में चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो रही है और समाप्ति 17 अप्रैल को होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। बता दें कि जो लोग नवरात्रि में नौ दिनों तक उपवास रखते हैं उन्हें माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन सभी भक्त उपवास रहकर रात्रि के समय माता रानी की आरती करते हैं उसके बाद ही कुछ फलाहार करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर और जीवन में खुशहाली आती है। तो आइए जानते हैं साल 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही हैं साथ ही इसका शुभ मुहूर्त क्या है, घटस्थापना मुहूर्त और कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर साल चैत्र नवरात्रि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होती है और नवमी तिथि को समाप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल 2024 देर रात 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 9 अप्रैल दिन मंगलवार को संध्याकाल 8 बजकर 30 मिनट पर होगी। बता दें हिंदू धर्म में उदया तिथि का मान्यता है इसलिए चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना 9 अप्रैल दिन मंगलवार को होगी। ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा की जाती है।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, घटस्थापना की शुभ तिथि 9 अप्रैल दिन मंगलवार को सुबह 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक है। मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं। या फिर दूसरा शुभ मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 मिनट पर है। इस शुभ मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर सकते हैं।
शुभ योग
ज्योतिषियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। उसके बाद अमृत योग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग 9 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर बन रहा है और शाम को 5 बजकर 6 मिनट पर खत्म होगा। बता दें कि इस बीच मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से करने से संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें- शनि की टेढ़ी नजर इन 5 राशियों को कर सकती है परेशान, अगले 10 महीने तक रहना होगा सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 hr agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
3 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
21 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
22 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines