---विज्ञापन---

Chaitra Navratri 2024 Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2024 Day 3: इस साल 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है। आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं माता चंद्रघंटा की पूजा से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

Chaitra Navratri 2024 Day 3: नवरात्रि के दिनों में मंदिरों से लेकर हिंदू धर्म के लोगों के घरों में अलग ही धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि के 9 दिन लोग मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री और दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। वहीं तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है।

माना जाता है कि जो भी व्यक्ति नवरात्रि के तीसरे दिन सच्चे मन से मां चंद्रघंटा की पूजा करता है, उस पर हमेशा मां का आशीर्वाद बना रहता है। इसके अलावा उनके घर में सकारात्मकता आती है। आइए अब जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में सुहागिन महिलाएं करें ये 3 काम, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

मां चंद्रघंटा की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त का आरंभ सुबह 10:45 से हो रहा है, जिसका समापन दोपहर 12:10 पर होगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12:11 से लेकर 01:36 तक है।

---विज्ञापन---

मां चंद्रघंटा की पूजा-विधि

  • मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए प्रात: काल उठें और स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद मंदिर में एक चौकी लगाएं और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • उस पर मां चंद्रघंटा की तस्वीर रखें।
  • इसके बाद मां चंद्रघंटा को सफेद कमल और रोली चढ़ाएं। इस दौरान माता चंद्रघंटा के मंत्रों का जाप करते रहें।
  • फिर मां को दूध से बनी किसी भी मिठाई का भोग लगाएं।
  • इसके बाद घी का दीपक मां की तस्वीर के सामने जलाएं और मां की आरती करें।
  • अंत में मां से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगे और अपनी इच्छा के बारे में उन्हें बताएं।

मां चंद्रघंटा का प्रिय रंग कौन सा है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी चंद्रघंटा को भूरा रंग अति प्रिय है। इसलिए उनकी पूजा के दौरान भूरे रंग के कपड़े धारण करना शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 11, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola