---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में सुहागिन महिलाएं करें ये 3 काम, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

Chaitra Navratri 2024: क्या लंबे समय से आपकी भी आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही है? क्या आपके घर में भी हर समय क्लेश का वातावरण बना रहता है? अगर हां, तो आज हम आपको 3 ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप नवरात्रि के दौरान करते हैं, तो इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

Chaitra Navratri 2024: 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है और नवमी तिथि के दिन समापन होता है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं। साथ ही व्रत भी रखा जाता है।

नवरात्रि में अगर सुहागिन महिलाएं 3 विशेष उपाय करती हैं, तो इससे उनके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। वहीं जिन लोगों के पति की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, वह भी ये उपाय अपना सकती हैं। आइए जानते हैं हिंदू शास्त्र में लिखित उन तीन खास उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है नवरात्र का दूसरा दिन, जानें पूजा विधि

सोलह श्रृंगार

हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि में जो भी सुहागिन महिला माता रानी को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाती हैं, उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस उपाय से उनके पति की आयु में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा उनके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

लौंग

शास्त्रों में बताया गया है कि अगर सुहागिन महिलाओं को अपनी कोई इच्छा पूरी करनी है, तो उन्हें नवरात्रि के व्रत जरूर रखने चाहिए। इसके अलावा मां दुर्गा को 9 फूल वाली लौंग अर्पित करना शुभ होता है। माना जाता है कि अगर कोई सुहागिन महिला अपनी इच्छा को बोलते हुए मां को 9 लौंग अर्पित करती हैं, तो मां उनसे प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना पूरी कर सकती हैं।

दीपक

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन सुहागिन महिलाओं को घर में सुबह-शाम माता दुर्गा की तस्वीर के सामने घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे परिवार वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 10, 2024 11:56 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola