Masik Shivratri 2024: आज है चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि, जानें भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त

Masik Shivratri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि जो भी भक्त मासिक शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र माह में मासिक शिवरात्रि कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और मासिक शिवरात्रि का महत्व क्या है।

shivratri 2024

Chaitra Masik Shivratri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक माह में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। बता दें कि सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का महत्व बहुत ही अधिक होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,  महाशिवरात्रि की आधी रात को भगवान शिव शिवलिंग से प्रकट हुए थे। माना जाता है कि उस समय भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने आधी रात में महादेव की पूजा की थी। तब से लेकर अब तक प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

मान्यता है कि जो भी भक्त मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही उन्हें मनचाहा फल की भी मिलता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त क्या है, शुभ तिथि क्या है और महत्व क्या है।

चैत्र मासिक शिवरात्रि का मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 7 अप्रैल  2024 दिन रविवार को 12 बजे रात्रि से लेकर देर रात्रि 12 बजकर 56 मिनट तक है। बता दें कि चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 7 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 8 अप्रैल को देर रात 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। मासिक शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा रात्रि में की जाती है इसलिए 7 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

मासिक शिवरात्रि का क्या है महत्व

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत-उपवास रखने से सभी मन की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि जो लोग मासिक शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं उन्हें क्रोध, ईर्ष्या और अभिमान से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही मन में सभी प्रकार के मोह माया से मुक्ति मिल जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जीवन में हर समय सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही बिगड़ा हुआ काम भी बनने लगता है। जो लोग मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं उन्हें सभी प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल जाती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ