हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Cat Dream Meaning: सपने में काली बिल्ली देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Cat Dream Meaning: सपने में काली बिल्ली दिखना कई लोगों को डराता है. स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ और अशुभ, दोनों संकेतों से जोड़ा गया है. असल अर्थ बिल्ली की स्थिति और सपने में आपकी प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं, सपने काली बिल्ली दिखने के मायने.

विज्ञापन

Cat Dream Meaning: कई लोगों ने अनुभव बताया है कि सपने में काली बिल्ली देखकर वे डर गए हैं. यह बिल्कुल संभव है क्योंकि इससे मन घबरा सकता है कि यह बुरा संकेत है या अच्छा? स्वप्न शास्त्र में भी इसे लेकर दो मत हैं यानी यह शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है. इस शास्त्र के अनुसार, सपने में काली बिल्ली देखना का अर्थ इस बात पर निर्भर करता है कि बिल्ली किस अवस्था में थी, वह क्या कर रही थी और उसे देखकर सपना देखने वाले ने क्या प्रतिक्रिया दी. आइए जानते हैं, सपने में काली बिल्ली देखने के क्या मायने हैं?

शांत या सोती हुई बिल्ली

शांति से बैठी या सोती हुई बिल्ली को सपने में देखना एक सकारात्मक सपना माना जाता है. स्वप्न शास्त्र की व्याख्या है कि यह सपना जीवन में छिपी हुई शक्तियों के जाग्रत होने और गुप्त ज्ञान के उभरने का प्रतीक है. यह अचानक धन लाभ या किसी पुराने मामले के सुलझने का भी संकेत होता है.

यह भी पढ़ें: Cracked Phone Screen: मोबाइल फोन की टूटी स्क्रीन आज ही बदलें, वरना ये ग्रह लगा देगा जिंदगी की वाट

विज्ञापन

बिल्ली का रास्ता काटना

सपने में काली बिल्ली का रास्ता काटना लगभग जाग्रत अवस्था में हुई घटना जैसा ही असर दिखाता है. इसलिए इसे एक गंभीर चेतावनी की तरह समझना चाहिए. यह किसी महत्वपूर्ण या बनते हुए काम में बाधा आने का संकेत माना गया है. इससे यह आशंका भी समझ में आती है कि कोई जीवन में मुश्किलें पैदा करने की कोशिश कर रहा है. ऐसा सपना देखने के बाद कोई भी नया या बहुत बड़ा काम शुरू करने से अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए.

बिल्ली का हमला या काटना

अगर सपने में काली बिल्ली हमला करती है या काट लेती है, तो यह किसी करीबी व्यक्ति द्वारा धोखा मिलने, मान-सम्मान को ठेस पहुंचने या किसी नए विवाद में फंसने का संकेत माना गया है. यह असुरक्षा और विश्वासघात के डर को भी दर्शाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Foodie Zodiac Signs: स्वाद के पीछे पागल होते हैं इन 5 राशियां के लोग, जानें कौन हैं खाने के सच्चे शौकीन

बिल्लियों की लड़ाई देखना

यह सपना काफी अशुभ माना गया है. यदि सपने में काली और किसी दूसरी बिल्ली को आपस में लड़ते देखा, तो यह आपके परिवार, कार्यस्थल या आसपास के माहौल में आने वाले तनाव और टकराव की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

बिल्ली का भागना

ऐसा सपना अच्छा माना गया है, क्योंकि यह राहत और समस्या के समाप्त होने का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि परेशानियां और आने वाले संकट अब टलने वाले हैं यानी मुसीबतों से पीछा छूटने वाला है. सपने में काली बिल्ली को आपकी तरफ घूरते देखना आत्म-अन्वेषण और आध्यात्मिक जागरूकता का संकेत माना गया है.

यह भी पढ़ें: Clothes Dream Meaning: सपने में कपड़े गिफ्ट मिलना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola