Budhwar Ke Upay: सप्ताह का चौथा दिन बुधवार हर दृष्टिकोण से शुभ और हर काम को करने के लिए उपयुक्त माना गया है। यह दिन प्रथम पूज्य विघ्ननाशक भगवान गणेश को विशेष रूप से समर्पित है। वे ऋद्धि-सिद्धि, ज्ञान-बुद्धि के देवता हैं। बुधवार के दिन भारत के कुछ भागों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए बुधवार के कुछ आसान उपाय जानते हैं जिनसे रोजमर्रा के परेशानियां और कष्ट छूमंतर हो जाएंगे।
पारा दान करें
यदि पढ़ाई-लिखाई में आपका या परिवार के बच्चों का मन नहीं लग रहा है, तो बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी ब्राह्मण को पारा दान करने से लाभ होता है। दान के साथ उसे भोजन भी कराएं और दक्षिणा भी दें। इससे घर-परिवार में बुद्धि के विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा और समृद्धि के रास्ते भी खुलेंगे।
केले का वृक्ष लगाएं
यदि घर और परिवार में धन संबंधी समस्या है, तो इसे दूर करने के लिए घर के वायव्य कोण (घर की उत्तर-पश्चिम दिशा) में केले का वृक्ष लगाएं। इसे आप एक गमले में भी लगा सकते हैं। इससे घर में समृद्धि भी आएगी और शुभता भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya पर क्यों होती है मां लक्ष्मी की पूजा? सोना खरीदना मानते हैं शुभ
दही का दान करें
यदि आपका कोई भी काम जो अटका पड़ा हो, आपके काफी प्रयास के बाद भी सफल नहीं हो रहा है, तो बुधवार को दही का दान करें। यह काफी कल्याणकारी उपाय है, इसे 7 बुधवार तक करने से लाभ होता है।
ये भी पढ़ें: Vaishakh 2024: वैशाख शुरू, आज है प्रतिपदा, इन 5 राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा यह महीना
बुध यंत्र की पूजा करें
जो लोग बेरोजगार हैं या वे नौकरीपेशा लोग जिनका प्रमोशन रुका हुआ है, उन्हें बुधवार को बुध यंत्र की पूजा करनी चाहिए। इससे बुध ग्रह मजबूत होते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines