---विज्ञापन---

Religion

Buddha Quotes: दिल में सहेज लीजिए भगवान बुद्ध की ये 10 सीख, मिलेगी तरक्की; विरोधी भी करेंगे तारीफ!

Buddha Quotes: दुनिया में जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं, सभी ने भगवान बुद्ध के विचारों से अपनी जिंदगी को एक मंजिल तक पहुंचाने में सफलता पाई है। आइए जानते है, महात्मा बुध के 10 अनमोल विचार जिससे जीवन में तरक्की मिलती है।

Buddha Quotes: महात्मा बुद्ध के विचार और उनके उपदेश दुनिया को एक महान उपहार है। दुनिया के महान से महान व्यक्तियों ने उनके ज्ञान और विचार से खुद को लाभान्वित किया है। बुध के विचार जितने सहज हैं, उतने ही अर्थवान भी हैं। महात्मा बुद्ध के विचार और उनके उपदेश मानवता के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं।

महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं सत्य, करुणा, अहिंसा और आत्म-जागरूकता पर आधारित हैं। उन्होंने सरल और प्रभावी तरीके से जीवन के गहरे सिद्धांतों को समझाया है। उन्होंने बड़ी ही सहजता और सरलता से जीवन के गहरे रहस्यों को समझाया और बताया कि कैसे एक खुशहाल और संतुलित जीवन जिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

यहां महात्मा बुद्ध के 10 अनमोल सीख दिए जा रहे है, जो न केवल दिल में सहेजने लायक हैं, बल्कि इससे जीवन में तरक्की होती है, जीवन जीने का सलीका आता है। महात्मा बुद्ध के ये विचार न केवल हमें जीवन को सही तरीके से जीने की सीख देते हैं, बल्कि हमारे अंदर सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं। इन्हें अपनाकर हम न केवल खुद का, बल्कि दूसरों का भी जीवन बेहतर बना सकते हैं।

महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार

1. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि आप खुद पर जीत हासिल कर लें। फिर हमेशा आपकी विजय होगी, इसे आपसे कोई नहीं छीन सकता है।

---विज्ञापन---

2. एक दुष्ट व्यक्तियों से मित्रता न करें क्योंकि वह जंगली जानवर से अधिक भयानक होता है। जंगली जानवर केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, जबकि बुरा मित्र बुद्धि और समझ को चोट पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

---विज्ञापन---

3. हजारों व्यर्थ शब्दों की तुलना में वह एक शब्द बेहतर है जो शांति लाए। सत्य केवल एक होता है, दूसरा नहीं। बुद्धिमान लोग सत्य के लिए विवाद नहीं करते।

4. चाहे आप कितने भी अच्छे शब्द पढ़ लें या बोल लें, उनका फायदा तब तक नहीं होगा जब तक आप उन्हें अपने जीवन में नहीं अपनाते, उसे अपने आचरण में उतार नहीं लेते।

---विज्ञापन---

5. बुराई को बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता है। दो बुराइयां मिलकर दुगुनी होती है, कम नहीं। नफरत सिर्फ प्यार से ही खत्म होती है, यही सच्चाई है।

6. मैं यह नहीं देखता कि क्या हो चुका है, बल्कि यह देखता हूं कि क्या करना बाकी है। ऐसा करने से आपकी पहचान बनेगी और आप सफल होंगे।

---विज्ञापन---

7. किसी पर शक या संदेह नहीं करना चाहिए। इससे रिश्ते खराब होते हैं और दोस्ती टूट जाती है। शक ऐसा जहर है जो अच्छे रिश्तों को भी बर्बाद कर देता है।

8. सारी बुराइयां हमारे मन से ही आती हैं। अगर मन बदल जाए, तो गलत काम करने का विचार भी मन में नहीं आएगा। याद रखिए कि हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही बन जाते हैं, विचार वास्तविकता बन जाती है।

---विज्ञापन---

9. एक मोमबत्ती से कई मोमबत्तियां जलाई जा सकती हैं और इससे मोमबत्ती की रोशनी पर कोई असर नहीं पड़ता। वैसे ही, खुशियां बांटने से कभी कम नहीं होतीं बल्कि बढ़ती हैं।

10. भविष्य की चिंता छोड़कर हमें हमेशा अपना काम करते रहना चाहिए। मेहनत करते समय अतीत के बारे में सोचकर समय गंवाना व्यर्थ है। जो काम हाथ में है, उसी पर ध्यान लगाएं, यही आपको सच्ची खुशी देगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 05, 2025 09:44 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola