May 2026 Vrat Tyohar: बुद्ध पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा कब? जानें मई के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

May 2026 Vrat Tyohar & Grah Gochar: मई महीने में कई सारे बड़े व्रत-त्योहार हैं. साथ ही मंगल, शुक्र समेत कई प्रभावशाली ग्रहों का राशि गोचर हो रहा है. यहां पर आप मई 2026 के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

May 2026 Vrat Tyohar & Grah Gochar

Credit- Social Media

May 2026 Vrat Tyohar & Grah Gochar: साल 2026 के पांचवें माह मई के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से बेहद खास है. इस महीने बुद्ध पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती और गंगा दशहरा जैसे कई बड़े व महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. साथ ही मंगल, शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह का गोचर देखने को मिलेगा. हालांकि, इस बीच नवग्रहों का नक्षत्र गोचर भी होगा. चलिए अब जानते हैं मई 2026 के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की सही तारीखों के बारे में.

विज्ञापन

मई 2026 के व्रत-त्योहार

  • 1 मई 2026, वार शुक्रवार- कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णनामी, अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस और वैशाख पूर्णिमा
  • 2 मई 2026, वार शनिवार- नारद जयंती और ज्येष्ठ माह का आरंभ
  • 3 मई 2026, वार शनिवार- विश्व हास्य दिवस
  • 5 मई 2026, वार मंगलवार- एकदंत संकष्टी
  • 9 मई 2026, वार शनिवार- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 10 मई 2026, वार रविवार- मातृ दिवस
  • 12 मई 2026 वार मंगलवार- तेलुगु हनुमान जयंती
  • 13 मई 2026, वार बुधवार- कृष्ण परशुराम द्वादशी और अपरा एकादशी
  • 14 मई 2026, वार बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 15 मई 2026, वार शुक्रवार- वृषभ संक्रान्ति और मासिक शिवरात्रि
  • 16 मई 2026, वार शनिवार- वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या और ज्येष्ठ अमावस्या
  • 17 मई 2026, वार रविवार- अधिक चंद्र दर्शन
  • 18 मई 2026, वार सोमवार- रोहिणी व्रत
  • 20 मई 2026, वार बुधवार- वरदा चतुर्थी
  • 21 मई 2026, वार बृहस्पतिवार- अधिक स्कन्द षष्ठी
  • 23 मई 2026, वार शनिवार- अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 मई 2026, वार सोमवार- गंगा दशहरा
  • 27 मई 2026, वार बुधवार- अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी और पद्मिनी एकादशी
  • 28 मई 2026, वार बृहस्पतिवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 30 मई 2026, वार शनिवार- वैकासी विसाकम और अधिक पूर्णिमा व्रत
  • 31 मई 2026, वार रविवार- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

ये भी पढ़ें- Kedarnath Baba Ki Aarti: घर बैठे भी प्राप्त कर सकते हैं केदार बाबा की विशेष कृपा, पूजा के दौरान पढ़ें ये आरती

विज्ञापन

मई 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट

  • 11 मई 2026, सोमवार को दोपहर 12:47 मिनट पर मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश होगा.
  • 14 मई 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 10:58 मिनट पर शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा.
  • 15 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 12:34 मिनट पर बुध ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश होगा.
  • 15 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 06:28 मिनट पर सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश होगा.
  • 29 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 11:14 मिनट पर बुध ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा.

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ