Astro Tips: कई लोगों को काले रंग के कपड़े बहुत पसंद होते हैं. लेकिन अक्सर इन्हें पूजा के दौरान और शुभ कार्य में पहनने से मना किया जाता है. खासकर शादी के मौके पर काले कपड़े पहनना पूरी तरह से वर्जित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्या कहा जाता है. काले कपड़े पहनने को लेकर ऐसी मान्यता क्यों है? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
क्यों अशुभ माना जाता है काला रंग?
काले रंग को अंधकार और रहस्य का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इसे अक्सर अशुभ मानते हैं. खासकर शुभ कार्यों में काला रंग वर्जिक होता है. काले रंग को शोक और दुख का प्रतीक भी माना जाता है. यह भी कारण है कि, काले रंग के कपड़े शुभ अवसर पर नहीं पहनने चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले रंग को शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. शनिदेव को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है. शनि से संबंधित होने के कारण लोग इसे भय और कठिनाइयों से जोड़ते हैं.
ये भी पढ़ें – Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में छिपे हैं कई अनोखे रहस्य, जानिए निर्माण से जुड़ी खास बातें
क्यों नहीं पहनने चाहिए काले कपड़े?
किसी भी शुभ कार्यक्रम में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है, जबकि, काला रंग ऊर्जा को सोख लेता है और नकारात्मक माना जाता है. इस वजह से काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इसके साथ ही काला रंग शनि और राहु से संबंधित होता है. यह शुभ कार्य में बाधा का कारण बन सकता है. किसी भी शुभ काम में काले कपड़े की बजाय चमकीले और सकारात्मक रंगों के कपड़े पहनने चाहिए.
काले कपड़े न पहनने को लेकर वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिक तौर पर काले रंग को ऊर्जा का अवशोषक माना जाता है. यह आसपास की ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेता है. इसके अलावा सेहत की दृष्टि से काले रंग को अच्छा नहीं माना जाता है. मनोविज्ञान में काला रंग अंधकार, रहस्य और डर से जुड़ा होता है. इसके कारण मन अशांत रहता है.
ये भी पढ़ें – Garuda Purana: मृत व्यक्ति के कपड़े-गहने घर में रखना सही या गलत, जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
4 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
6 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
8 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
9 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
10 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines