Bhandara Niyam: भंडारे का भोजन किन लोगों के लिए शुभ, किन के लिए अशुभ? क्या कहता है नियम

Bhandara Niyam: क्या आपको पता है कि किनलोगों को भंडारे का भोजन करना चाहिए। अगर नहीं तो आज इस खबर में बताएंगे कि किन-किन लोगों को भंडारे का भोजन करना उचित होता है।

Bhandara

Bhandara Niyam: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम हो या पूजा पाठ उसमें भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं सिख धर्म में भंडारे को लंगर कहा जाता है। बता दें कि लंगर या भंडारा एक प्रसाद का रूप होता है। इसे ग्रहण करना शुभ और लाभदायक माना गया है। आप भी कभी न कभी एक बार भंडारा जरूर खाए होगें, लेकिन क्या आपको पता हैं कि हर किसी को भंडारे का खाना चाहिए या नहीं। आज इस खबर में बताएंगे कि किन-किन लोगों को भंडारा नहीं खाना चाहिए।

किसको नहीं खाना चाहिए भंडारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी भंडारे उन लोगों के लिए किया जाता है जो समय से भोजन नहीं कर पाते हैं, भूखे रहते हैं या वे भोजन करने में समर्थ नहीं है। भंडारे का अर्थ होता है कि किसी गरीब का पेट भरना। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि भंडारे में काबिल व्यक्ति भोजन करता है तो माना जाता है कि किसी गरीब या जरूरतमंद का हिस्सा हड़पना होता है। जो कि शास्त्रों में ऐसा करना अशुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि सामर्थ व्यक्ति भंडारे में जाकर भोजन करता है तो वह पाप का भागीदारी बनता है। साथ ही उससे भगवान रुष्ठ हो जाते हैं।

भंडारे में भोजन करना क्यों होता है अशुभ

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, यदि समर्थ व्यक्ति भंडारे में भोजन करता है तो उसके जीवन में कई तरह की समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति के घर में अन्न का अभाव होने लगता है। मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आर्थिक तंगी होने लगती है।

भंडारे में भोजन कराने के लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भंडारे में भोजन कराने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सकारात्मकता के साथ सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सभी रुके कार्य पुण्य होने लगते हैं। जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ