हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें सटीक डेट, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि

Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: कल 6 मार्च को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. यह दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए आप खास उपाय कर सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: हर महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत होता है. संकष्टी चतुर्थी गणेश जी को समर्पित होता है. अब कल 6 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी है. यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए खास होता है. आप भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि विधान से गणेश जी की पूजा करें. गणेश जी की पूजा शुभ-मांगलिक कार्य से पहले और विघ्न हरण के लिए करते हैं. आपको भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा के साथ खास उपाय करने चाहिए.

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2026

चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की शुरुआत 6 मार्च को शाम 7 बजकर 53 मिनट से होगी और इसका समापन 7 मार्च को शाम 7 बजकर 17 मिनट पर होगा. संकष्टी चतुर्थी व्रत के लिए चंद्रोदय का महत्व होता है ऐसे में भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 6 मार्च को है. भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर आप गणेश जी की पूजा कर आर्थिक परेशानियों से राहत प्राप्त कर सकते हैं. इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

ये भी पढ़ें – Numerology: भावुक स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, जल्दी मान जाते हैं बुरा, इस ग्रह से है संबंध

विज्ञापन

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

संकष्टी चतुर्थी के दिन आप गणेश जी को दूर्वा, मोदक, लड्डू, सिंदूर, और लाल फूल अर्पित करें. इसके साथ ही ॐ भालचंद्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. गणेश जी के “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा॥” मंत्र का जाप करें. शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें.

चंद्रोदय का समय

कल 6 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय का समय द्रिक पंचांग के अनुसार रात को 9 बजकर 14 मिनट है. भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर आप चंद्रोदय के समय चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें. आप पानी में दूध और अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत पारण करें.

विज्ञापन

गणेश जी पूजा मंत्र

  • ॐ एकदन्ताय विद्धमहे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ति प्रचोदयात्॥
  • दन्ताभये चक्रवरौ दधानं, कराग्रगं स्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
    धृताब्जयालिङ्गितमाब्धि पुत्र्या-लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे॥
  • ॐ गणेश ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नमः फट्॥

विधि-विधान से पूजा के बाद गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करें और इसके बाद आरती करें और भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola