Bhai Dooj 2025: कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. यह रिश्ता भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है. भाई दूज का पर्व इस बार एक तिथि बढ़ने की वजह से 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात को 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा जिसका समापन अगले दिन 23 अक्टूबर की रात को 10 बजकर 46 मिनट पर होगा. भाई दूज की तिथि 23 अक्टूबर को मान्य होगी. इस दिन भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. आपको भाई दूज के दिन बहन को इन गिफ्ट को देने से बचना चाहिए. इससे रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है.
भाई दूज पर बहन को गिफ्ट में न दें ये 5 चीजें
काले रंग के कपड़े
लोग अक्सर शुभ मौके पर एक-दूसरे को कपड़े गिफ्ट करते हैं. लेकिन ऐसा करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि, काले कपड़े उपहार में नहीं देने चाहिए. काले कपड़े शनि और राहु का प्रतीक माने जाते हैं. इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है.
घड़ी
घड़ी समय का प्रतीक होती है घड़ी गिफ्ट करना अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि, इसके कारण उम्र कम होती है और रिश्तों में दूरियां आती हैं.
ये भी पढ़ें – Govardhan Puja Samagari List 2025: गोवर्धन पूजा के लिए यहां देखें जरूरी सामग्री की लिस्ट, इसके बिना अधूरी है पूजा
परफ्यूम
आपको परफ्यूम गिफ्ट नहीं करना चाहिए. परफ्यूम का संबंध शुक्र ग्रह से होता है यह प्रेम, वैभव, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक माना जाता है. इसे गिफ्ट करने से वैभव, आकर्षण और रिश्ते पर अशुभ प्रभाव पड़ता है.
जूते
बहन को जूते या चप्पल गिफ्ट नहीं देने चाहिए. इनका संबंध शनि ग्रह से माना जाता है. इसे गिफ्ट करने से कुंडली में शनि खराब होता है जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है. इसलिए इन्हें गिफ्ट करने से बचें.
धारदार चीजें
गिफ्ट में किसी को भी धारदार चीजें नहीं देनी चाहिए. इससे रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है. यह वाद-विवाद और अलगाव का कारण बन सकते हैं. आपको फैशन किट्स में स्टाइलिश चाकू, कैंची और नेलकटर गिफ्ट नहीं करने चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
7 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
8 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
9 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
14 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines