Bhai Dooj 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भाई दूज के पर्व का खास महत्व है। ये त्योहार भाई-बहन के बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है। हर साल पांच दिवसीय पर्व दीपावली के आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करके उनको तिलक लगाती हैं, जिसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। चलिए जानते हैं साल 2024 में किस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसी के साथ आपको ये भी पता चलेगा कि इस बार भाई दूज पर भद्रा का अशुभ साया है या नहीं।
भाई दूज कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई-बहन को समर्पित भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 03 नवंबर को देर रात 10:05 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का त्योहार मनाना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! बहनें करें ये उपाय
2024 में क्या भाई दूज पर पड़ रहा है भद्रा का साया?
साल 2024 में भाई दूज के शुभ दिन भद्रा का साया नहीं है। 3 नवंबर का पूरा दिन पूजा-पाठ के लिए शुभ है, जबकि तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 01:10 मिनट से लेकर 03:22 मिनट तक है। इस 2 घंटे 12 मिनट की अवधि के दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।
भाई दूज पर तिलक करने का सही तरीका
- भाई दूज के दिन स्नान आदि कार्य करने के बाद बहनें देवी-देवताओं की पूजा करें।
- पूजा करने के बाद तिलक की थाली तैयार करें। थाली में कुमकुम, चावल, मिठाई और फल रखें।
- शुभ मुहूर्त में ही बहनें अपनी अनामिका उंगली से भाई के माथे पर कुमकुम से तिलक करें। कुमकुम के ऊपर चावल लगाएं।
- तिलक करने के बाद बहनें भाई की आरती उतारें।
- आरती के बाद बहन भाई को मिठाई खिलाएं। फिर भाई भी बहन को अपने हाथ से मिठाई खिलाएं।
- अंत में भाई अपनी बहन को गिफ्ट दें और उनका आशीर्वाद लें।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: 16 दिन में 3 राशियों की किस्मत का सितारा होगा बुलंद! मंगल-शुक्र समेत 5 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
14 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
19 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines