---विज्ञापन---

Religion angle-right

Bhai Dooj 2024: क्या इस साल भी भाई दूज पर मंडरा रहा है भद्रा का साया? जानें डेट और तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2024: पांच दिवसीय पर्व दिवाली के आखिरी दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। बीते कुछ साल से भाई दूज के शुभ दिन भद्रा का साया मंडरा रहा है, जिस दौरान तिलक करना अशुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं क्या इस साल भी भाई दूज पर भद्रा का अशुभ साया मंडरा रहा है या नहीं।

---विज्ञापन---

Bhai Dooj 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भाई दूज के पर्व का खास महत्व है। ये त्योहार भाई-बहन के बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है। हर साल पांच दिवसीय पर्व दीपावली के आखिरी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करके उनको तिलक लगाती हैं, जिसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। चलिए जानते हैं साल 2024 में किस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसी के साथ आपको ये भी पता चलेगा कि इस बार भाई दूज पर भद्रा का अशुभ साया है या नहीं।

भाई दूज कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई-बहन को समर्पित भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 03 नवंबर को देर रात 10:05 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का त्योहार मनाना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! बहनें करें ये उपाय

2024 में क्या भाई दूज पर पड़ रहा है भद्रा का साया?

साल 2024 में भाई दूज के शुभ दिन भद्रा का साया नहीं है। 3 नवंबर का पूरा दिन पूजा-पाठ के लिए शुभ है, जबकि तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 01:10 मिनट से लेकर 03:22 मिनट तक है। इस 2 घंटे 12 मिनट की अवधि के दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

भाई दूज पर तिलक करने का सही तरीका

  • भाई दूज के दिन स्नान आदि कार्य करने के बाद बहनें देवी-देवताओं की पूजा करें।
  • पूजा करने के बाद तिलक की थाली तैयार करें। थाली में कुमकुम, चावल, मिठाई और फल रखें।
  • शुभ मुहूर्त में ही बहनें अपनी अनामिका उंगली से भाई के माथे पर कुमकुम से तिलक करें। कुमकुम के ऊपर चावल लगाएं।
  • तिलक करने के बाद बहनें भाई की आरती उतारें।
  • आरती के बाद बहन भाई को मिठाई खिलाएं। फिर भाई भी बहन को अपने हाथ से मिठाई खिलाएं।
  • अंत में भाई अपनी बहन को गिफ्ट दें और उनका आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: 16 दिन में 3 राशियों की किस्मत का सितारा होगा बुलंद! मंगल-शुक्र समेत 5 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 01, 2024 01:14 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola