हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bhadrapada Month 2026: कब आरंभ होगा भाद्रपद महीना? जानिए शुरुआत और समापन की तारीख और धार्मिक महत्व

Bhadrapada Month 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस समय सावन का महीना चल रहा है. अब सावन समापन के बाद भाद्रपद यानी भादो की शुरुआत हो जाएगी. भादो का महीना कब से कब तक रहेगा आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
कब से कब तक रहेगा भाद्रपद महीना (Photo Credit- AI)

Bhadrapada Month 2026: हिंदू कैलेंडर का छठा महीना भाद्रपद शुरू होने वाला है. भाद्रपद महीने में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. गणेश चतुर्थी समेत कई व्रत-त्योहार आते हैं. भाद्रपद माह को भादो के नाम से भी जानते हैं. अब सावन महीने के समापन के बाद भादो महीने की शुरुआत कब होगी और इसका समापन कब होगा. आइये इसकी तारीख के बारे में जानते हैं. इसके साथ ही भाद्रपद महीने के महत्व के बारे में जानते हैं.

कब से कब तक है भाद्रपद महीना?

सावन महीने के समापन के बाद 29 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के दिन भादो माह की शुरुआत हो रही है. प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार 29 अगस्त को प्रतिपदा मान्य होगी. 29 अगस्त से भाद्रपद माह प्रारंभ होगा और भाद्रपद पूर्णिमा व्रत के दिन इसका समापन हो जाएगा. भाद्रपद पूर्णिमा व्रत 26 सितंबर को है. इस दिन भाद्रपद महीने का अंत होगा. पूर्णिमा तिथि का अंत सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर होगा. भादो माह के समापन के बाद आश्विन माह शुरू हो जाएगा.

ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026 Date: 14 या 15 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? जानें स्थापना दिवस से लेकर विसर्जन तक की तारीख

विज्ञापन

भाद्रपद माह का महत्व (Bhadrapada Month Significance)

भाद्रपद महीना पूजा-पाठ और जप-तप के लिए बहुत ही खास होता है. भादो महीने में पुण्य कर्म करना और दान करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. इसके साथ ही भाद्रपद महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं. भादो महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होता है. भादो में भगवान श्रीकृष्ण और गणेश जी की पूजा का खास महत्व होता है.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को भगावान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस पर्व को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के नाम से मनाते हैं. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी – भादो में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं. भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. यह दिन गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी पर लोग घर में गणपति की स्थापना करते हैं. इसके बाद अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन करते हैं. इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है और विसर्जन 25 सितंबर को होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola