Ganesh Chaturthi 2026 Date: 14 या 15 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? जानें स्थापना दिवस से लेकर विसर्जन तक की तारीख

Ganesh Chaturthi 2026 Date: साल 2026 में गणेश चतुर्थी का पर्व कब मनाया जाएगा और गणपति विसर्जन कब होगा? आइये इसकी तारीख के बारे में जानते हैं.

Untitled design (3)

कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी? (Photo Credit- AI)

Ganesh Chaturthi 2026 Date: भगवान शिव के पुत्र गणपति जी का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के तौर पर मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. गणेश चतुर्थी पर लोग घर गणपति स्थापना करते हैं. इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व कब मनाया जाएगा और गणपति विसर्जन कब होगा? आइये इसकी तारीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी कब है? (Ganesh Chaturthi Kab Hai)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. इस साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी का आरंभ 14 सितंबर की सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा. अगले दिन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर गणेश चतुर्थी का समापन हो जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा. आप गणपति स्थापना 14 सितंबर को कर सकते हैं. इसी दिन से गणपति उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा.

विज्ञापन

गणपति विसर्जन की तारीख (Ganpati Visarjan 2026 Date)

गणेश उत्सव मनाने वाले लोग अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन कर सकते हैं. भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि का आरंभ 24 सितंबर की रात को 11 बजकर 18 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 25 सितंबर की रात को 11 बजकर 06 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. अनंत चतुर्दशी और गणपति विसर्जन 25 सितंबर को है. इसके अलावा भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार, डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन या सात दिनों में विसर्जन कर सकते हैं.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक महाराष्ट्र में धूमधाम से गणेशोत्सव मनाते हैं. मुंबई के लालबाग इलाके में स्थित लालबागचा राजा के नाम से प्रसिद्ध पंडाल लगता है. बता दें कि, गणेशोत्सव की शुरुआत महाराष्ट्र से ही हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे गणेशोत्सव पूरी देशभर में प्रसिद्ध हुआ. वर्तमान समय में उत्तर भारत में भी गणेश चतुर्थी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ