Vastu Tips: घर की इन 3 गलतियों से रहें बचकर, बिजनेस में होगी बरकत; हाथ में टिकने लगेगा पैसा

यहां वास्तु शास्त्र में बताई गई 3 आसान-सी लगने वाली लेकिन बेहद प्रभावशाली गलतियों की चर्चा की गई है, जिससे से बचकर हम जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। वास्तु के ये छोटे-छोटे नियम जीवन में बड़ी सफलता और स्थिरता लाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं, क्या है ये गलतियां?

vastu-tips-money-and-prosperity

भारतीय वास्तु शास्त्र एक ऐसी प्राचीन विद्या है, जो जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए मार्गदर्शन करती है। कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। इसका सीधा असर हमारे धन, सेहत और कारोबार पर पड़ता है। यहां वास्तु नियम से जुड़ी ऐसी ही 3 आम गलतियों की चर्चा की गई है, जिन्हें टालकर हम अपने घर में सुख-शांति और बिजनेस में बरकत ला सकते हैं।

विज्ञापन

रसोई के बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय रसोई में गंदे बर्तन छोड़ना अत्यंत अशुभ माना जाता है। अक्सर लोग थकावट या आलस के कारण रात में बर्तन धोना टाल देते हैं, लेकिन यह आदत आर्थिक नुकसान और घर में कलह का कारण बन सकती है। गंदे बर्तन घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे धन टिकता नहीं और खर्चे बढ़ने लगते हैं। अगर किसी कारणवश बर्तन धोना संभव न हो, तो कम से कम उन्हें किचन से बाहर रख दें और ढंक कर रखें।

विज्ञापन

बाथरूम की बाल्टी और टब

बाथरूम घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, और यहां की ऊर्जा पूरे घर को प्रभावित करती है। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में कभी भी बाल्टी या टब को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। खाली बाल्टी नकारात्मकता का संकेत देती है और इससे घर में समस्याएं, मानसिक तनाव और आर्थिक रुकावटें पैदा हो सकती हैं। बेहतर होगा कि बाल्टी में थोड़ा सा पानी भरकर रखें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

विज्ञापन

पूजा घर का जलपात्र

पूजा घर में रखा जलपात्र यानि तांबे या चांदी के लोटे में जल रखना शुभ माना जाता है, लेकिन इसे खाली छोड़ना गंभीर वास्तु दोष बन जाता है। जल जीवन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। जब आप जलपात्र को खाली छोड़ते हैं, तो यह सूखेपन, आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह को जन्म देता है। कोशिश करें कि पूजा घर का जलपात्र हमेशा ताजे पानी से भरा रहे और रोजाना उसका जल बदलें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ