Astro Tips: हर कोई चाहता है कि उसके पास मनपसंद नौकरी हो। कुछ लोग इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। सरकारी नौकरी के लिए तो लोग कई-कई साल तक तैयारी भी करते हैं, लेकिन ग्रहों के अशुभ प्रभाव और कुछ योगों के चलते उनको अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है। इस कारण लोग काफी परेशान रहते हैं।
शास्त्रों के अनुसार, मनपसंद नौकरी पाने के लिए अगर मेहनत के साथ ही कुछ ज्योतिष उपायों को भी किया जाए तो यह समस्या आसानी से दूर हो जाती है। कई ऐसे उपाय हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी मनपसंद नौकरी पा सकते हैं और बेरोजगारी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं, जिनसे आप नौकरी की समस्या को दूर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Shani Dev Puja: शनिदेव को भूलकर भी न करें प्रणाम, जीवन भर रहेंगे परेशान!
भगवान हनुमान की करें पूजा
मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का पूजन आपको नौकरी मिलने में आने वाली हर समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए आपको हर मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को देसी घी से बने चूरमे का का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बेरोजगारी समाप्त हो जाती है।
भगवान शिव का करें पूजन
सरकारी नौकरी के लिए भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। इसके लिए शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध और साबूत चावल अर्पित करना चाहिए।
विघ्न हरेंगे भगवान गणेश
नियमित रूप से भगवान गणेश का पूजन भी करना चाहिए। उनको लौंग और सुपारी अर्पित करनी चाहिए और इंटरव्यू के लिए जाते समय इसको साथ ले जाना चाहिए।
सूर्यदेव का करें पूजन
ज्योतिष में सूर्यदेव का पूजन बेहद ही फलदायी बताया गया है। नौकरी पाने के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें। इसके साथ ही रविवार के दिन बिना नमक का भोजन करें। ऐसा करने से करियर में आने वाली समस्याओं का अंत हो जाता है।
करें ये उपाय
सुबह-सुबह पक्षियों को जौ, गेहूं, ज्वार, चावल, मक्का , बाजरा और दाल जैसे सात तरह के अनाज खिलाएं।
भगवान विष्णु की करें पूजा
भगवान विष्णु का पूजन करें और जरूरमंदों को पीली वस्तु दान में दें। ऐसा करने से ग्रहों के कारण आने वाली बाधा दूर हो जाती है।
पीपल के पेड़ का करें पूजन
गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करके विधि-विधान से पूजन करें। इसके साथ ही नौकरी के लिए अप्लाई करते समय ईश्वर का नाम लें। ऐसा करने से नौकरी लगने की संभावना बढ़ जाती हैं।
ये भी पढ़ें- Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, हो सकती है धन हानि और खो देंगे मान-सम्मान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
12 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 hr agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
2 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
22 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines