Lucky Mobile Wallpaper: मनी, करियर, हेल्थ... बनेगी हर बात, अपने मूलांक के अनुसार चुनें लकी वॉलपेपर

Lucky Mobile Wallpaper: आप मानें या न मानें लेकिन आज किसी व्यक्ति के दिन का सबसे अधिक समय मोबाइल फोन के साथ गुजरता है। मोबाइल फोन के रंग और उसके वॉलपेपर का असर दिलोदिमाग पर ही नहीं जीवन पर भी पड़ता है। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, किसी व्यक्ति को मूलांक के हिसाब से एक सूटेबल वॉलपेपर लेने से तनाव भी दूर होता है और लाइफ में सक्सेस भी मिलती है। यहां आपके मूलांक के अनुसार कुछ सूटेबल वॉलपेपर के सुझाव दी गए हैं, जिसे अपनाने से लाभ हो सकता है।

Lucky-Mobile-Wallpaper

Lucky Mobile Wallpaper: आपके मोबाइल फोन की डिस्प्ले या बैक कवर केवल देखने में सुंदर नहीं बल्कि आपकी जिंदगी को भी बेहतर बना सकती है। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, अपने मूलांक के अनुसार मोबाइल फोन के लिए सही वॉलपेपर के सेलेक्शन से आपकी डेली लाइफ और लक पर बहुत पॉजिटिव असर पड़ता है। वहीं, गलत वॉलपेपर का चुनाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, खर्चे बढ़ सकते हैं, हेल्थ पर नेगटिव असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, मूलांक के अनुसार कौन-सा वॉलपेपर आपके लिए सूटेबल है?

विज्ञापन

मूलांक के अनुसार लकी वॉलपेपर

मूलांक 1

मूलांक 1 के जातकों को उगते सूरज, अपनी और अपने पापा की फोटो वाली वॉलपेपर को डिस्प्ले पर लगाना चाहिए। गुलाबी या पीले रंग के वॉलपेपर फायदे मंद सिद्ध हो सकते हैं।

विज्ञापन

मूलांक 2

फुल मून यानी पूर्णिमा का वॉलपेपर, अपनी मां के साथ वाली तस्वीर फोटो मूलांक 2 के जातकों के बढ़िया रहेगा।

मूलांक 3

इन जातकों को कोई मंदिर, तीर्थ स्थान या पुस्तकालय के वॉलपेपर लकी हो सकते हैं। नारंगी या पीले रंग के फूल वाले वॉलपेपर भी लाभकारी है।

विज्ञापन

मूलांक 4

मूलांक 4 लोगों को हरे-भरे पेड़, हरियाली वाली मैदान या बर्फ के बिना पहाड़ों के दृश्यों वाले वॉलपेपर का चयन करना चाहिए।

मूलांक 5

पत्ते या फूल पर ओस की बूँदें, हरे-भरे जंगल को दर्शाने वाले वॉलपेपर पांच मूलांक वाले लोगों के लिए शुभ विकल्प हैं।

विज्ञापन

मूलांक 6

लक और लव को बढ़ाने के लिए इन जातकों को अपने पार्टनर और फैमिली फोटो, पैसा या हीरे वाला वॉलपेपर सेलेक्ट करना सही होगा। बैक कवर के लिए ब्लू कलर का वॉलपेपर का उपयोग कर सकते हैं।

मूलांक 7

जीवन में शुभता लाने और तनाव दूर करने के लिए मूलांक 7 वाले लोगों को बर्फ से ढके पहाड़ की चोटी, किसी मंदिर का शीर्ष, एक ध्वज या आपके फैमिली के किसी बुजुर्ग की फोटो वाली वॉलपेपर लगानी चाहिए।

विज्ञापन

मूलांक 8

शारीरिक व्यायाम यानी एक्सरसाइज, जिम, स्पोर्ट्स फोटो, जिनसे प्रेरणा मिलती हो, वैसे वॉलपेपर मूलांक 8 के जातकों के बेहतर विकल्प हैं।

विज्ञापन

मूलांक 9

मूलांक 9 के जातकों के लिए लाल रंग वाले वॉलपेपर, जैसे गुलाब, माणिक रत्न, लाल होठ, मैपल लीफ आदि भाग्यशाली सिद्ध हो सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ