Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर 12 राशियों को होगा महालाभ! मां सरस्वती को चढ़ाएं ये चीजें

Basant Panchami: साल 2025 में 2 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं मां सरस्वती को कौन-कौन सी चीजें चढ़ाना शुभ माना जाता है।

Basant Panchami 2025

मां सरस्वती को जरूर चढ़ाएं ये चीजें...

Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म के लोगों के लिए सरस्वती पूजा का खास महत्व है, जिसे बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है, जिस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती को ज्ञान, वाणी, कला और शिक्षा की देवी माना जाता है, जिनकी आराधना करने से बुद्धि का विकास होता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार मां सरस्वती को कुछ विशेष चीजें चढ़ाता है, तो उसे खास फायदा होता है। साथ ही देवी से मनोवांछित फल भी मिलता है। चलिए जानते हैं बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन सी चीजें चढ़ानी चाहिए।

विज्ञापन

मेष राशि

यदि आप मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी पर उन्हें लाल फूल जरूर चढ़ाएं।

वृषभ राशि

पीले फूल मां सरस्वती को अति प्रिय हैं। यदि आप इन्हें बसंत पंचमी के दिन उन्हें चढ़ाते हैं, तो इसके आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

अपराजिता के फूल बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को चढ़ाना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

यदि आप मां सरस्वती से मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं, तो उन्हें लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करें।

सिंह राशि

लाल रंग के फूल मां सरस्वती को बसंत पंचमी पर सिंह राशि के जातक चढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

यदि आप मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी पर उन्हें गुड़ का भोग जरूर लगाएं।

तुला राशि

बसंत पंचमी पर तुला राशि के लोगों के लिए देवी को इत्र चढ़ाना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सफेद रेशमी वस्त्र यदि आप बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को अर्पित करते हैं, तो इससे आपको मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के जातक उन्हें श्वेत चंदन अर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए दही का भोग मां सरस्वती को लगाना शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कुंभ राशि के जातक उन्हें इत्र अर्पित कर सकते हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

यदि आप मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बसंत पंचमी पर उन्हें पीले रंग का फूल जरूर चढ़ाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ