---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: स्वराशि कर्क में बैठे चंद्रमा चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत, दूर होंगी सभी परेशानियां!

Chandra Gochar 2025: मन के कारक ग्रह चंद्र ने आज यानी 14 जनवरी को प्रात: काल कर्क राशि में गोचर कर लिया है, जिसके कारण कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर चंद्र के इस राशि परिवर्तन का सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ सकता है।

Chandra Gochar 2025: चंद्र यानी चंद्रमा का ज्योतिष में खास महत्व है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे जल्दी गोचर करते हैं। चंद्र देव मात्र सवा दो दिन तक ही किसी राशि में मौजूद रहते हैं। इसके बाद वो राशि परिवर्तन कर लेते हैं। चंद्रमा को मन, माता, भौतिक सुख और भावनाओं आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, चंद्र देव ने आज यानी 14 जनवरी 2025 को स्वराशि कर्क में गोचर कर लिया है।

आज प्रात: काल 4 बजकर 19 मिनट पर चंद्र देव ने मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया है। चंद्र देव कर्क राशि में 16 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक मौजूद रहेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर चंद्र के इस गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

---विज्ञापन---

चंद्र गोचर से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य!

मेष राशि

आने वाला समय मेष राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के कई नए अवसर मिलेंगे। चंद्र देव की विशेष कृपा से बिजनेसमैन की रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। शादीशुदा जातकों के घर-परिवार में खुशी का माहौल कायम रहेगा। नई कार खरीदने का फैसला दुकानदार ले सकते हैं। 60 से अधिक उम्र के जातक बदलते मौसम में यदि अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखेंगे, तो मौसमी बीमारियां उन्हें परेशान नहीं करेंगी।

ये भी पढ़ें- Video: बुध-केतु बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की टेंशन, 31 जनवरी तक रहना होगा सावधान!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

चंद्र देव ने आज अपनी ही राशि यानी स्वराशि कर्क में गोचर किया है। संभावना है कि चंद्र के इस गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों के ऊपर ही पड़ेगा। बिजनेसमैन की लंबे समय से कोई डील पूरी नहीं हो रही है, तो इस हफ्ते वो फाइनल हो सकती है। दुकानदार और नौकरीपेशा जातक घर खरीदने का फैसला ले सकते हैं। जिन लोगों की शादी को कई साल हो गए हैं, वो जीवनसाथी के साथ हफ्तेभर के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

तुला राशि

मेष और कर्क राशि के जातकों के अलावा आज तुला राशि के जातकों को भी चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों का बॉस संग चल रहा विवाद खत्म होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। लंबे समय से कोर्ट में कोई केस फंसा हुआ है, तो इस हफ्ते उसमें सफलता मिल सकती है। दुकानदार और व्यापारियों को अचानक पुराने निवेश से अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। जिन लोगों की आयु 60 से 80 के बीच है, ठंड के मौसम में उनका स्वास्थ्य सही रहेगा। छात्रों का विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना इस वर्ष सच हो सकता है। शादीशुदा जातकों की लाइफ में प्रेम बढ़ेगा और गलतफहमियां दूर होंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शनि-बृहस्पति गोचर से इस राशि के लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 90 दिनों तक रहना होगा सतर्क!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2025 09:15 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola